विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2018

अखिलेश यादव की एक चाल ने तय कर दी BJP की हार, क्या आगे कामयाब होगा यह फॉर्मूला?

लेकिन उस चुनाव में मोदी लहर के साथ ही मुजफ्फरनगर में जाट-मुस्लिमों के बीच हुये दंगा भी मुद्दा था. जिससे बीजेपी को बहुत फायदा हुआ.

अखिलेश यादव की एक चाल ने तय कर दी BJP की हार, क्या आगे कामयाब होगा यह फॉर्मूला?
कैराना उपचुनाव : अखिलेश यादव की एक चाल क्या होगी पूरे यूपी में कामयाब
  • पश्चिमी यूपी में RLD के उभार
  • बीजेपी को होगा नुकसान
  • अखिलेश यादव की चाल हुई कामयाब
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: कैराना लोकसभा उपचुनाव  में जीत के साथ ही एक तरह से अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का एक बार फिर से पुर्नजन्म हुआ है. इसके साथ ही आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन इस लोकसभा के लिये यूपी से पहली मुस्लिम सांसद बन गई हैं. सपा, बीएसपी, कांग्रेस और आरएलडी की संयुक्त ताकत के आगे बीजेपी की सारी रणनीति फेल होती नजर आई और कैराना, नूरपुर में की सीटें बीजेपी के हाथ से निकल गई. इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी. सांसद हुकुम सिंह को यहां पर दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी. लेकिन उस चुनाव में मोदी लहर के साथ ही मुजफ्फरनगर में जाट-मुस्लिमों के बीच हुये दंगा भी मुद्दा था. जिससे बीजेपी को बहुत फायदा हुआ. इस चुनाव में अखिलेश यादव की एक चाल और बीजेपी की कमियों ने उसे हार के मुंह में धकेल दिया.

कैराना उपचुनाव: इस लोकसभा में उत्तर प्रदेश से आने वालीं पहली मुस्लिम सांसद बनीं तबस्सुम हसन

क्या थी अखिलेश यादव की वो चाल
मुजफ्फरनगर में हुए जाट-मुस्लिम दंगों के बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह वोट पूरी तरह से अखिलेश के खिलाफ हो गया था. यहां तक कि सपा का साथ देने वाले आरएलडी अजित सिंह भी इसके लपेटे में आ गए. लोकसभा चुनाव में अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी भी चुनाव हार गये. अखिलेश ने पर्दे के पीछे से जाट-मुस्लिम वोट बैंक को इकट्ठा कर दिया. उन्होंने सबसे पहले तबस्सुम हसन को आरएलडी में शामिल करवाया. जिससे फायदा ये हुआ कि तबस्सुम के साथ मुस्लिम वोटर तो खड़ा हो गया और आरएलडी नेताओं को जाटों को नाम पर वोट मांगने के लिये कहा गया. अखिलेश खुद कहीं प्रचार करने नहीं गये और ये रणनीति काम कर गई. आपको बता दें कि कैराना में 5 लाख मुस्लिम वोटर हैं. 

न दंगा चला न जिन्‍ना, चला गन्‍ना

बीजेपी इस चुनाव में नहीं तय कर पाई एजेंडा
इस चुनाव में जहां सपा के स्थानीय नेता और आरएलडी के बड़े नेता मोदी-योगी सरकार को स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर घेर रहे थे तो वहीं बीजेपी मुद्दों के लिये जूझती नजर आई. इसी बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर का मामला सामने आया लेकिन जयंत चौधरी ने भी सवाल किया कि इस चुनाव का एजेंडा क्या है, गन्ना या जिन्ना? ये सवाल उस समय उठा जब इलाके के गन्ना किसान बकाया पाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं. 
 
bypolls results


अंकगणित बीजेपी पर पड़ा भारी
एक बात यह भी तय है कि संयुक्त विपक्ष की उभरती ताकत आगे बीजेपी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. अंकगणित उसके पक्ष में जाता नहीं दिखाई दे रहा है. कैराना में कुल 16 लाख वोटर हैं. जिसमें 5 लाख 50 हजार मुस्लिम, 2,80,000 दलित, 1,90,000 जाट हैं. इस चुनाव में बीजेपी के सामने एक ही प्रत्याशी था जिसकी वजह से वोट बंटने नहीं पाया. अगर 2019 के चुनाव में विपक्ष यही रणनीति अपनाता है तो निश्चित तौर पर बीजेपी के सामने बड़ी मुश्किल आ सकती है. 

उपचुनाव में 2 सीटें गंवाने के बाद जानिये अब लोकसभा में BJP की क्या है स्थिति ?

स्थानीय नेताओं में गुस्सा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता इस समय पार्टी की कार्यशैली से नाराज हैं. उनका कहना है कि बाहर से नेता लाये जा रहे हैं लेकिन उनको कोई तवज्जो नहीं मिल रही है. कैराना लोकसभा चुनाव में भी स्थानीय नेताओं को प्रचार में नहीं भेजा गया. कमबेश यही हालत हर विधानसभा क्षेत्र में बनती जा रही है. जो नेता विधायक बन गये हैं वो अब कार्यकर्ताओं के प्रति उदासीन हैं और कुछ विधायक स्थानीय अधिकारियों पर दोष मढ़ रहे हैं. 

वीडियो : यूपी में बीजेपी को झटका


आरएलडी का उभार, बीजेपी को नुकसान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले तक अजित सिंह का जाटों पर पूरा दबदबा था लेकिन 2014 में बीजेपी का जादू पूरी तरह से जाटों पर चला. यही हालत उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में थी. लेकिन अब बीजेपी की सरकारों को लेकर गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है और इस बीच आरएलडी नेताओं ने जाटों के बीच खूब संपर्क साधा है. 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com