विज्ञापन

विदेश जाना चाहता था... आगरा में डॉक्टर के बेटे ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

Agra Crime News: आगरा में एक डॉक्टर के बेटे ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली. बेटे को खून से लथपथ देख परिवार के होश उड़ गए. आनन फानन में वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. 

विदेश जाना चाहता था... आगरा में डॉक्टर के बेटे ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी
Agra Doctor Son Commits Suicide by Shooting Himself with Licensed Revolver

Agra Doctor Son Commits Suicide: आगरा में एक डॉक्टर के बेटे ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली. कनपटी में गोली मारने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय डॉक्टर का बेटा कमरे में अकेला था, गोली की अवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़ा था. बेटे को खून से लथपथ देख परिवार के होश उड़ गए.

आनन फानन में वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनुज को ऑनलाइन गेम का शौक था. साथ ही, यह भी समाने आया अनुज विदेश में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाना चाहता था, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था. संभावना जताई जा रही है कि इसी कारण से उसने जान दे दी. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही 

गोली की आवाज सुनकर दौड़ा परिवार 

यह दहला देने वाली घटना जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सतोली में गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि पशु चिकित्सक संजय सिकरवार का गांव में क्लिनिक है. शनिवार 2 मई की सुबह घर के अंदर से अचानक से गोली चलने की आवाज आई, आवाज सुनकर परिवार दौड़ कर कमरे की ओर पहुंचा तो देखा कि 22 वर्षीय अनुज खून लथपथ पडा आ है.   

Delhi Judge Death Case: वो रो रहा था, पत्नी चीख रही थी... दिल्ली में जज अमन शर्मा के सुसाइड केस में हिला देने वाला खुलासा

गेम खेलने का शौक था 

लहूलुहान बेटे को लेकर परिवार हॉस्पिटल की ओर दौड़ा पर तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी. संजय सिकरवार का बेटा अनुज बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का छात्र था. आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अनुज ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है. पुलिस की शुरुआती जांच में अनुज के ऑनलाइन गेम के शौक और पढ़ाई-नौकरी के लिए विदेश जाने की बात सामने आई है. कहा जा रहा है परिवार उसे विदेश नहीं भेजना चाह रहा था, हो सकता है कि इसी कारण अनुज ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

आर्मी में डॉक्टर का बड़ा बेटा   

बेटे की मौत से पशु चिकित्सक के संजय सिकरवार के बेटे अनुज की आत्महत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है. पशु चिकित्सक संजय सिकरवार के दो बेटे है. बड़ा बेटा आर्मी में है और छोटा बेटा अनुज बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का छात्र था. अनुज की आत्महत्या से परिवार गम में डूबा हुआ है. पुलिस उसके सुसाइड का कारण तलाशने में जुटी हुई है. 

video: जबलपुर बरगी बांध हादसा: चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, खौफनाक वीडियो आया सामने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com