विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

भैंस ढूंढने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस कुत्ते के मालिक का पता लगाने में जुटी

जब मामला काफी देर तक नहीं सुलझा तो पुलिस ने कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया.

भैंस ढूंढने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस कुत्ते के मालिक का पता लगाने में जुटी
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बंदायू के  सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में दो पक्ष पालतू कुत्ते पर अपना-अपना दावा करते हुए पुलिस के पास पहुंच गए हैं. पुलिस ने आज बताया कि दो दावेदार कुत्ते को अपना बता रहे थे. जब मामला काफी देर तक नहीं सुलझा तो पुलिस ने कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने अब असली दावेदार का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ले में एक दावेदार ने दो महीने पहले गायब हुए अपने लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते को पड़ोसी की छत पर देखा तो कुत्ते पर दावा करते हुए वह पड़ोसी से उलझ गया.

उत्तर प्रदेश : डायल 100 में तैनात मुख्य आरक्षी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि मामला नहीं सुलझा तो दोनों कुत्ते को लेकर थाने पहुंच गए. खुद को असली दावेदार बता रहे एक दावेदार ने बताया कि दीपावली के आसपास वह लेब्राडोर प्रजाति का एक कुत्ता बरेली से लेकर आए थे, लेकिन थोड़े दिनों बाद उनका कुत्ता घर से बाहर निकला और फिर घर नहीं लौटा. गुरुवार को उन्होंने पड़ोसी की छत पर अपने कुत्ते को देखा और जब उन्होंने अपना दावा किया तो पड़ोसी ने अपना हक जताते हुए कुत्ता देने से इनकार कर दिया.

वीडियो :  मॉनसून शूटऑउट का ट्रेलर

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल कुत्ते को थाने में रखा गया है और जांच पूरी होने तक कुत्ता अब पुलिस के पास रहेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस कुत्ते के असली दावेदार का पता लगाने के लिए अब मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि इससे पहले सपा नेता आजम खान की भैंस ढूढने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस चर्चा में आ चुकी है. 

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com