प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में अहम भूमिका अदा करें. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ हुए गठबंधन में प्रियंका की भूमिका को स्वीकार किया है. कांग्रेस 105 सीटों पर, जबकि सपा 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई. कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा, 'कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में उनकी अहम भूमिका के इच्छुक हैं. उनके लिए भारी समर्थन है, जो दिखता है. जब उनकी भूमिका तय की जाएगी, आपको सूचना दे दी जाएगी.'
कुमार ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे (प्रियंका) अनुरोध किया और कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी ने सपा के साथ गठबंधन में भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, 'प्रियंका गांधी अपनी मर्जी से दो लोकसभा सीटों- अमेठी व रायबरेली में सक्रिय हैं और हम उनकी निजता का आदर करते हैं.'
प्रवक्ता ने कहा, 'जहां तक उत्तर प्रदेश चुनाव की बात है, तो राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद और प्रियंका गांधी से समान विचारधारा की पार्टी से गठबंधन के बारे में राय ली थी. राहुल गांधी ने पार्टी के हित में फैसला लिया. इसके लिए काम किया गया और परिणाम स्वरूप एक बेहतरीन गठबंधन सामने है. सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए यह जरूरी था.'
वहीं, इससे पहले दोनों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. एक तरफ कांग्रेस सूत्र कह रहे थे कि पार्टियों के बीच 105 सीटों को लेकर बात तय हो गई है, वहीं सपा की ओर से सीटों को लेकर कोई बयान नहीं आ रहा था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद कार्यक्रम से बाहर निकलते हुए NDTV के सवाल पर चिल्लाते हुए जवाब दिया था कि 'गठबंधन होगा.' बता दें, प्रियंका की अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल से लंबी बातचीत हुई थी. लेकिन जब शनिवार को दोनों खेमे अपनी मांग पर डटे रहे तब जाकर गठबंधन की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हस्तक्षेप करना पड़ा था.
(इनपुट एजेंसियों से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, सपा, गठबंधन, यूपी चुनाव 2017, Congress, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Samajwadi Party, SP, Alliance, UP Elections 2017, Khabar Assembly Polls 2017