विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

छात्राओं को परेशान कर रहा था मनचला, महिला पुलिसकर्मी ने बीच सड़क बरसाए जूते, VIDEO वायरल

महिला पुलिसकर्मी की पहचान चंचल चौरसिया के तौर पर हुई है. चंचल बिठूर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत तैनात हैं.

छात्राओं को परेशान कर रहा था मनचला, महिला पुलिसकर्मी ने बीच सड़क बरसाए जूते, VIDEO वायरल
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • 33 सेकेंड के वीडियो में मारे 22 जूते
  • एंटी रोमियो स्क्वाड को मिली थी शिकायत
  • चंचल चौरसिया है महिला पुलिसकर्मी का नाम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

कानपुर के बिठूर में कथित रूप से लड़कियों को परेशान करने के लिए एक मनचले को महिला पुलिसकर्मी ने अच्छा सबक सिखाया. महिला पुलिसकर्मी ने लड़के की बीच सड़क पर जूते से जबरदस्त पिटाई की. लड़के को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये मामला मंगलवार का बताया जा रहा है. लड़के पर आरोप है कि वह स्कूल जा रही लड़कियों को परेशान कर रहा था.

बारिश से हुए नुकसान से नाराज लोगों ने सरपंच के पति को सरेआम पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस कर्मी ने जूता उतारा और लड़के के ऊपर बरसाना शुरु कर दिया.  33 सेकेंड की क्लिप में महिला पुलिसकर्मी ने लड़के को कुल 22 जूते मारे. महिला पुलिसकर्मी बेहद गुस्से में है और जूते मारते हुए कह रही है, ''क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?"

इस महिला पुलिसकर्मी की पहचान चंचल चौरसिया के तौर पर हुई है. चंचल बिठूर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत तैनात हैं. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

छेड़छाड़ का आरोपः महिला ने आबकारी विभाग के अधिकारी को सरेआम जड़े थप्पड़, देखें VIDEO

कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड को सूचना मिली थी कि कुछ लड़के स्कूली छात्रों को परेशान करते हैं. इसके बाद टीम ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com