(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- कानपुर में 80 करोड़ रुपए मूल्य के बंद हो चुके नोटों का पता चला था.
- आयकर विभाग का दल शीघ्र ही जब्त की गई राशि की सटीक जानकारी देंगे.
- पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम बताने से इंकार कर दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
कानपुर पुलिस ने लगभग 80 करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है. ये सभी नोट 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर के बड़े व्यापारियों के पास छिपाकर रखे गए पुराने नोट लेने आए हैं जो एक होटल में रुके हैं. IG के निर्देश पर मारे गए छापे में लगभग 80 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए हैं. पुलिस के अलावा आयकर विभाग की टीम भी गिरफ़्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें : कलबुर्गी की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र, कर्नाटक और NIA को नोटिस, 6 हफ्तों में मांगा जवाब
अनुमान के मुताबिक जब्त की गई धनराशि करीब 80 करोड़ रुपए तक की हो सकती है.’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों और आयकर विभाग का दल शीघ्र ही जब्त की गई राशि की सटीक जानकारी देंगे. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम बताने से इंकार कर दिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘हम इस मामले में सरकारी अधिकारयों के शामिल होने की दिशा में भी जांच कर रहे हैं.’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी कानपुर के सीसामऊ इलाके में की गई और स्वरूप नगर पाकेट के एक होटल से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर क्षेत्र) आलोक सिंह इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.
VIDEO : NIA के ख़ुलासे के बाद ASI भगवान सिंह निलंबित
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं