प्रतीकात्मक फोटो
महोबा:
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में महोबा में छह साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दो अज्ञात युवकों द्वारा कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने आज बताया कि शहर के एक मुहल्ले की छह साल की बच्ची को पुलिस ने कल इलाज के लिए भर्ती कराया. कोलांची ने बताया कि मासूम बच्ची को गुरुवार की देर शाम अगवा कर दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया था.
उन्होंने बताया कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर गई थी और लापता हो गई थी. कल सुबह उसे खून से लथपथ सुनसान जगह में पाया गया. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.
वीडियो : मध्य प्रदेश में रेप के दोषियों को अब मौत की सजा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाल को घटना के तत्काल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं.
बिहार के भोजपुर में मासूम की गला दबाकर हत्या, रेप की भी आशंका
उन्होंने बताया कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर गई थी और लापता हो गई थी. कल सुबह उसे खून से लथपथ सुनसान जगह में पाया गया. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.
वीडियो : मध्य प्रदेश में रेप के दोषियों को अब मौत की सजा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाल को घटना के तत्काल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं