विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

एटीएम क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चौदह एटीएम कार्ड व दर्जनों सिम कार्ड बरामद किया.

एटीएम क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
फाइल फोटो
नई दिल्ली: मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र की पुलिस ने एटीएम से पैसे उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुरुवार को गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चौदह एटीएम कार्ड व दर्जनों सिम कार्ड बरामद किया.  गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो मुरादाबाद जनपद के ही रहने वाले हैं और एक अभियुक्त सतीश जनपद मऊ का रहने वाला है.

पढ़ें, राजस्थान के सीकर जिले में एटीएम तोड़ने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, काफी समय से एटीएम कार्ड के जरिये लोगों से ठगी करने का मामला सामने आ रहा था, जिसकी रोकथाम के लिए टीम इसके खुलासे में जुटी थी. इस संदर्भ में पुलिस की पड़ताल और सूचना के बाद डिंगरपुर तिराहे से कुंदरकी पुलिस ने अभियुक्त सतीश चंद्र गुप्ता, सूरजपाल सैनी व ब्रह्मजीत उर्फ जीत को 14 एटीएम कार्ड, एक इंडी कैश अटेंडेंस कार्ड, एक दिल्ली मेट्रो कार्ड, 7 अदद मोबाइल, 11 सिम कार्ड, दो लैपटॉप, आइडिया कंपनी के 5 सिम (सील पैक),10 अदद सिम के लिफाफे और 5 खुले हुए सिम समेत गिरफ्तार किया है. 

Video : एटीएम वैन लूटने की कोशिश
पुलिस ने इन पर मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है.  इस बड़े गिरोह का पदार्फाश करने वाली टीम में कुंदरकी थानाध्यक्ष धीरज सिंह व उपनिरीक्षक नीरज शर्मा समेत साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा.  पुलिस के आलाधिकारियों ने कुंदरकी पुलिस द्वारा किए गए इस खुलासे की सराहना की.

इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com