Unemployment In India: देश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही है. भारत में दिसंबर महीने में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) एक बार फिर बढ़कर 8.3 फीसदी हो गई. यह पिछले 16 महीने में सबसे ज्यादा है. यह आंकड़े सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने जारी किए हैं. पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 8 फीसदी था. आंकड़ों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 10.09 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने 8.96 फीसदी थी. वहीं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर 7.55 फीसदी से घटकर 7.44 फीसदी हो गई.
न्यूज एजेंसी Reuters ने अपनी रिपोर्ट में CMIE के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश व्यास के हवाले से लिखा है, "आकड़ों में सबसे अहम है कि दिसंबर में रोजगार दर बढ़कर 37.1 फीसदी हो गई है, जो जनवरी 2022 के बाद से सबसे अधिक है."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
साल 2024 के चुनाव से पहले पीएम मोदी (PM Modi) के सामने उच्च मुद्रास्फीति को रोकना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना सबसे बड़ी चुनौतियां होंगी. कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और "विभाजनकारी राजनीति" जैसे मुद्दों को लेकर 'भारत जोड़ो' यात्रा निकाल रही है. इन मुद्दों पर जनता को एकजुट करने के मकसद से यह यात्रा सितंबर महीने में कन्याकुमारी से शुरू की गई थी, जो कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक जाएगी.
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के नवंबर में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) पिछली तिमाही में 7.6 प्रतिशत की तुलना में घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई थी.
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर महीने में हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़कर 37.4 फीसदी हो गई, इसके बाद राजस्थान में 28.5 फीसदी और दिल्ली में 20.8 फीसदी हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं