विज्ञापन

हीट वेव के प्रकोप से सड़ ना जाए प्‍याज, क‍िसान ने बताया कैसे सुरक्ष‍ित करें खेतों में उगी प्‍याज को

How to prevent onions from rotting during heatwave : गांवों में उचित स्टोरेज सुविधा न होने के कारण किसान अक्सर परेशान रहते हैं. इसलिए प्याज जैसी फसलों को स्टोर करने के लिए कुछ देसी तरीकों की जरूरत बढ़ जाती है.

हीट वेव के प्रकोप से सड़ ना जाए प्‍याज, क‍िसान ने बताया कैसे सुरक्ष‍ित करें खेतों में उगी प्‍याज को
हीट वेव से खेतों में प्‍याज को यूं रखें सुरक्ष‍ित.

How to prevent onions from rotting during heatwave : खेतों से फसल निकालने के बाद किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसको सुरक्षित स्टोरेज की होती है. भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच प्याज जैसी फसल को सुरक्षित रखना और भी कठिन हो जाता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध नहीं है. दरअसल, नमी, बारिश और गलत तरीके से स्टोरेज के चलते प्याज जल्दी खराब हो जाती है. इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में पारंपरिक और देसी उपाय अपनाकर फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की जरूरत और भी बढ़ जाती है.

ये तरीके हो सकते हैं कारगर 

प्याज की खेती आसान मानी जाती है, लेकिन उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल काम होता है. गांवों में उचित स्टोरेज सुविधा न होने के कारण किसान अक्सर परेशान रहते हैं. इस पर देवघर जिले के एक 85 वर्षीय अनुभवी किसान सूचित चौधरी ने न्यूज18 को बताया कि सही देसी तरीकों को अपनाकर बिना किसी महंगे साधन के भी प्याज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. उनका कहना है कि थोड़ी सावधानी और सही तकनीक से किसान अपने नुकसान को काफी हद तक रोक सकते हैं.

दिल्ली में मुनक नहर के किनारे बनेगा 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड, इन इलाकों को मिलेगा फायदा, सिग्नल फ्री होगा सफर

सही तरीके से सुखाना सबसे जरूरी कदम

किसान सूचित चौधरी के अनुसार, सबसे पहले प्याज को खेत से निकालने के बाद 3 से 4 दिनों तक अच्छी धूप में सुखाना चाहिए. इससे प्याज के अंदर की नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है और सड़ने की संभावना कम हो जाती है. यह प्रक्रिया स्टोरेज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है.

हवादार और ऊंचे स्थान पर रखें प्याज

प्याज को रखने के लिए ऐसी जगह चुननी चाहिए जहां सीधी धूप न पड़े, लेकिन हवा का फ्लो बना रहे. गांवों में बांस की मदद से एक सस्ता रैक तैयार किया जा सकता है. प्याज को जमीन से ऊपर रखने से नमी नहीं लगती और वह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.

रस्सी से लटकाने का पारंपरिक तरीका

एक और प्रभावी तरीका प्याज की गुच्छियां बनाकर उसे रस्सी से टांगना है. इससे प्याज को हर दिशा से हवा मिलती रहती है और वह जल्दी खराब नहीं होता. इसके साथ ही यह तरीका चूहों और कीड़ों से भी कुछ हद तक सुरक्षा देता है.

इसका मतलब साफ है कि अगर किसान थोड़ी समझदारी और पारंपरिक उपायों को अपनाएं, तो बिना कोल्ड स्टोरेज के भी प्याज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com