विज्ञापन

राशन कार्ड वालों के ल‍िए अच्‍छी खबर, सरकार ने चावल की क्‍वॉल‍िटी को लेकर क‍िया बड़ा फैसला, यहां जान‍िए PMGKAY योजना का यह बदलाव

Ration Card: सरकार ने फ्री राशन में मिलने वाले चावल की क्वालिटी सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब चावल में टूटे दानों की मात्रा पहले से काफी कम होगी. साथ ही QR कोड से पूरे राशन सिस्टम की निगरानी भी की जाएगी.

राशन कार्ड वालों के ल‍िए अच्‍छी खबर, सरकार ने चावल की क्‍वॉल‍िटी को लेकर क‍िया बड़ा फैसला, यहां जान‍िए PMGKAY योजना का यह बदलाव
राशन सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए अब QR कोड का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

अगर आप भी हर महीने सरकारी राशन की दुकान से मुफ्त चावल लेते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको पहले से बेहतर क्वालिटी का चावल मिलने वाला है. केंद्र सरकार ने करीब 30 साल बाद चावल से जुड़े नियम बदल दिए हैं. नए नियम लागू होने के बाद राशन में टूटे दाने काफी कम होंगे. सरकार का कहना है कि इससे करोड़ों लोगों को बेहतर चावल मिलेगा और राशन व्यवस्था भी पहले से ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनेगी.

अब चावल में कम होंगे टूटे दाने

सरकार ने फैसला किया है कि अब राशन में दिए जाने वाले कच्चे चावल में टूटे दानों की मात्रा पहले से काफी कम होगी. पहले इसमें 25 फीसदी तक टूटे दाने हो सकते थे, लेकिन अब यह सीमा घटाकर सिर्फ 10 फीसदी कर दी गई है. इसका सीधा मतलब है कि लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे और साफ चावल मिलेंगे.

उसना चावल के लिए भी बदला नियम

सरकार ने उसना चावल के नियमों में भी बदलाव किया है. पहले इसमें 16 फीसदी तक टूटे दाने हो सकते थे, लेकिन अब यह सीमा सिर्फ 5 फीसदी रहेगी. इससे चावल की क्वालिटी और बेहतर होगी. सरकार का कहना है कि लोगों तक अच्छा अनाज पहुंचाना ही इस बदलाव का सबसे बड़ा मकसद है.

टूटे चावल भी नहीं होंगे बेकार

सरकार ने यह भी तय किया है कि जो टूटे चावल अलग होंगे, उन्हें फेंका नहीं जाएगा. उनका इस्तेमाल फूड प्रोसेसिंग और पशुओं के चारे में किया जाएगा. यानी अनाज की बर्बादी नहीं होगी और उसका सही तरीके से उपयोग किया जाएगा.

QR कोड से होगी पूरी निगरानी

राशन सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए अब QR कोड का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इससे चावल कहां से आया और किस दुकान तक पहुंचा, इसकी पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी. सरकार का मानना है कि इससे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और हर साल करीब 2161 करोड़ रुपये की बचत भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30 घंटे तक प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई, इन इलाकों के लोग पहले से कर लें तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Ration Rice, Rice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com