विज्ञापन

अब बिना असली नंबर बताए दुकान पर रिचार्ज करा सकेंगी महिलाएं, BSNL लाया 'कवच नंबर' फीचर, जानिए कैसे करता है काम

BSNL ने 'कवच नंबर' फीचर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के मोबाइल नंबर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना है. यह सर्विस खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है.

अब बिना असली नंबर बताए दुकान पर रिचार्ज करा सकेंगी महिलाएं, BSNL लाया 'कवच नंबर' फीचर, जानिए कैसे करता है काम
BSNL कवच नंबर

BSNL Kavach Number Feature: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 'BSNL कवच नंबर' नाम का नया फीचर शुरू किया. इसकी मदद से महिला यूजर अब अपने मोबाइल नंबर को बताए बिना रिटेल दुकानों पर रिचार्ज करवा सकती हैं. दरअसल, कई बार महिलाओं के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर सार्वजनिक जगहों पर बताना असुरक्षित और तनावपूर्ण महसूस होता है. खासकर तब, जब उन्हें किसी दुकान या रिचार्ज स्टोर पर अपना नंबर बोलकर रिचार्ज करवाना पड़ता है. इसी समस्या और प्राइवेसी की चिंता को ध्यान में रखते हुए BSNL ने यह सुविधा शुरू की है, ताकि महिलाएं बिना अपना नंबर शेयर किए सुरक्षित तरीके से रिचार्ज करा सकें. आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है...

यह भी पढ़ें: PhonePe ने पेश किया 'On-The-Go' कार्ड, इंटरनेट के बिना होगा पेमेंट, जानिए क्या-क्या मिलेंगे बेनिफिट्स

कैसे काम करता है BSNL कवच नंबर फीचर?

BSNL ने 'कवच नंबर' फीचर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के मोबाइल नंबर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना है. यह सर्विस खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है. इस सुविधा के तहत BSNL महिला यूजर्स को एक 10 डिजिट का टेम्पररी या वैकल्पिक नंबर SMS के जरिए देता है. यह नंबर यूजर के असली मोबाइल नंबर से लिंक होता है. महिलाएं रिचार्ज करवाते समय अपने असली नंबर की जगह इस टेम्पररी नंबर का उपयोग कर सकती हैं.

अपना असली नंबर दिए बिना रिचार्ज करा सकती हैं महिलाएं

असली मोबाइल नंबर के बजाय कवच नंबर देकर महिलाएं अपनी पर्सनल डिटेल्स बताए बिना फोन रिचार्ज कर सकती हैं. इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका असली नंबर सुरक्षित रहे और रिचार्ज सफलतापूर्वक हो जाए. 

कैसे मिलेगा BSNL कवच नंबर?

यूजर BSNL सेल्फ केयर ऐप के माध्यम से कवच नंबर प्राप्त कर सकते हैं. इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए यूजर BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com