विज्ञापन

UP में व्यावसायिक वाहन चलाएंगे तो परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जरूरी है ये डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम

आजमगढ़ में अब कमर्शियल गाड़ियों के लिए ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन अनिवार्य हो गया है. इसके बिना न फिटनेस सर्टिफिकेट मिलेगा और न ही परमिट जारी होगा. सुरक्षा और निगरानी के लिए परिवहन विभाग अब हर वाहन की लाइव लोकेशन पर सीधे कंट्रोल रूम से नजर रखेगा.

UP में व्यावसायिक वाहन चलाएंगे तो परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जरूरी है ये डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
सावधान! आजमगढ़ में बदले गाड़ी के नियम, परमिट चाहिए तो लगवाना होगा ये खास डिवाइस
Pexels

Transport Department Rules: अब आजमगढ़ में सड़क पर सरपट दौड़ने वाली कमर्शियल गाड़ियों की 'मनमानी' ज्यादा दिन नहीं चलेगी. परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक नया और सख्त नियम लागू कर दिया है. अब शहर में चलने वाले हर व्यावसायिक वाहन में 'व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस' (VLTD) और 'पैनिक बटन' होना अनिवार्य है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

अब गाड़ी पर रहेगी विभाग की पैनी नजर (Strict monitoring of commercial vehicles)

परिवहन विभाग के नए फरमान के मुताबिक, अगर आपकी गाड़ी में ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगा है, तो समझ लीजिए कि फिटनेस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण (Renewal) तो दूर, नया परमिट मिलना भी नामुमकिन है. ये डिवाइस गाड़ी के अंदर की हर हरकत पर नजर रखेगी. विभाग ने इसे लेकर साफ कर दिया है कि, सुरक्षा से समझौता अब बर्दाश्त नहीं होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

इस डिवाइस से क्या होगा फायदा? (How the new GPS tracking system works)

यह सिस्टम सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि एक 'डिजिटल चौकीदार' की तरह काम करेगा. इस डिवाइस के जरिए कमांड सेंटर से 24 घंटे गाड़ी की लोकेशन, रफ्तार और दिशा पर नजर रखी जाएगी. अगर ड्राइवर तय रूट से भटकता है या फिर गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में दौड़ती है, तो कंट्रोल रूम में तुरंत अलार्म बज जाएगा. इससे न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि ओवरस्पीडिंग और अवैध रूट पर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर भी नकेल कसी जा सकेगी. कुल मिलाकर, यह कदम सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा.

ये भी पढ़ें:-PNG लेने वालों को सरकार ने दी राहत, जरूरत पर दोबारा ले सकेंगे LPG कनेक्शन

ये भी पढ़ें:-फ्लाइट टिकट कैंसलेशन चार्ज पर सरकार सख्त, नए नियमों से आम यात्रियों को होगा फायदा

ये भी पढ़ें:-छत को गर्म होने से कैसे बचाएं? छत के लिए कौन सा वॉटरप्रूफिंग सबसे अच्छा है, जान‍िए यहां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com