विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2025

आठवें वेतन आयोग को मंजूरी, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? बेसिक, DA और HRA का कैलकुलेशन समझ लें

 8th Pay Commission Salary Calculator: सैलरी के कैलकुलेशन के लिए हम फिटमेंट फैक्‍टर को 1.96  मानकर कैलकुलेट कर सकते हैं. इसके मुताबिक न्‍यूनतम बेसिक सैलरी जो कि अभी 18,000 रुपये है, वो बढ़ कर 35,280 रुपये हो सकती है.

आठवें वेतन आयोग को मंजूरी, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? बेसिक, DA और HRA का कैलकुलेशन समझ लें

8th Pay Commission Salary Calculation Formula: केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इसको ग्रीन सिग्नल दिया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद सारी पिक्चर क्लियर हो जाएगी. माना जा रहा है कि इसे पूरी तरह लागू होने में 2027 खत्‍म हो जाएगा, लेकिन इसका फायदा 1 जनवरी 2026 से ही जोड़कर मिल सकता है. 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स को ये राशि एरियर के रूप में दी जाएगी. अब दूसरी अहम बात फिटमेंट फैक्‍टर के फॉर्मूले को लेकर है. फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) यानी वो मल्टीप्लायर, जिससे किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन को मल्‍टीप्‍लाई (गुना) कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जैसे कि छठे वेतन आयोग में मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये थी और 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू किया गया, जिससे मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़ कर सीधे 18,000 रुपये हो गई थी. अब 8वें वेतन आयोग में जो फिटमेंट फैक्‍टर लागू होगा, उसके अनुसार बेसिक सैलरी तय होगी. 

कुछ रिपोर्ट्स में 1.92 तो कुछ में 2.86 तक के फिटमेंट फैक्टर की चर्चा है. एक संभावना ये जताई जा रही है कि आयोग 1.96 फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है.  

किसकी कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

सैलरी के कैलकुलेशन के लिए हम फिटमेंट फैक्‍टर को 1.96  मानकर कैलकुलेट कर सकते हैं. इसके मुताबिक न्‍यूनतम बेसिक सैलरी जो कि अभी 18,000 रुपये है, वो बढ़ कर 35,280 रुपये हो सकती है. ये लेवल-1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी होगी. इसमें महंगाई भत्ता तो नहीं जुड़ेगा, लेकिन शहरों के अनुसार, एचआरए (HRA) यानी हाउस रेंट अलाउंस जरूर जुड़ेगा. 

यानी नई बेसिक सैलरी के कैलकुलेशन का फॉर्मूला होगा- 

पुरानी बेसिक सैलरी x 1.96 = 8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी 

इस फॉर्मूले के अनुसार, देखिए लेवल 1 से लेवल 18 तक के कर्मियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ जाएगी.

टोटल सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

अब पूरी सैलरी का कैलकुलेशन कर लेते हैं. मान लीजिए कि आप लेवल-9 के केंद्रीय कर्मी हैं.

  • ऐसे में आपका मूल वेतन होगा= 53,100 रुपये. 
  • इसमें मौजूदा DA यानी महंगाई भत्ता जुड़ेगा (55+3) 58% = 30,798 रुपये.
  • मेट्रो सिटी दिल्‍ली के अनुसार HRA 27% = 14,337 रुपये.
  • इस हिसाब से कुल सैलरी (बेसिक + DA + HRA) हो गई = 98,235 रुपये. 

अब जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग के कैलकुलेशन में सैलरी कितनी बढ़ जाएगी. 

  • लेवल-9 के केंद्रीय कर्मी की मूल सैलरी हो जाएगी =  1,04,076 रुपये
  • इसमें DA री-सेट होगा 0% = 0 रुपये 
  • HRA जुड़ जाएगा 27% =  28100.52 रुपये 
  • इस हिसाब से कुल सैलरी  (बेसिक + DA + HRA) हो जाएगी- 1,32,177 रुपये.

इसी फॉर्मूले के आधार पर आप अपने पे लेवल मैट्रिक्‍स के मुताबिक सैलरी के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. हालांकि ये ध्‍यान में रखना होगा कि कैलकुलेशन का ये फॉर्मूला अभी तय नहीं है, बल्कि इसे अनुमानित तौर पर देखा जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: लेवल 1 से 18 तक... DA नहीं मिलेगा फिर भी इतनी बढ़ जाएगी सैलरी, ये है कैलकुलेशन का सटीक फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fitment Factor 1.92, Fitment Factor 8th Pay Commission, 8th Pay Commission 2025, 8th Pay Commission Basic Salary, 8th Pay Commission Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com