दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और मशहूर बाजारों के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार नाइट आउट के लिए भी जानी जाती है. अगर आप शाम ढलने के बाद पार्टनर, दोस्तों या फैमिली के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो राजधानी में ऐसी कई जगहें हैं जहां रात का अलग ही नजारा देखने को मिलता है. आइए जानते हैं दिल्ली की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां रात में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है.
लोधी गार्डन में मिलेगा सुकून (Lodhi Garden)

अगर शोर-शराबे से दूर हरियाली के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो लोधी गार्डन बेहतरीन विकल्प है. यहां शाम के समय वॉक, बातचीत और रिलैक्स करने का अलग ही अनुभव मिलता है. शाम 6 से 8 बजे के बीच यहां का माहौल सबसे अच्छा रहता है.
कनॉट प्लेस की नाइटलाइफ का उठाएं लुत्फ (Connaught Place)

कनॉट प्लेस रात में रोशनी से जगमगा उठता है. यहां कैफे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड का मजा लेने के साथ लेट नाइट वॉक भी कर सकते हैं. रात 9 बजे से 1 बजे तक यहां सबसे ज्यादा रौनक रहती है.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों के दोस्त बनें, लेकिन पैरेंट होने की सीमा न भूलें, जानें कितनी होनी चाहिए नजदीकी
इंडिया गेट की ठंडी हवा का आनंद लें (India Gate)

रात के समय इंडिया गेट का नजारा बेहद आकर्षक होता है. यहां बैठकर परिवार या पार्टनर के साथ समय बिताने के अलावा चाय, आइसक्रीम और स्ट्रीट फूड का भी आनंद लिया जा सकता है.
हौज खास विलेज में मिलेगी मस्ती और सुकून (Hauz Khas)

अगर आपको कैफे, लाइव म्यूजिक और झील किनारे वॉक पसंद है तो हौज खास विलेज शानदार जगह है. यहां रात 8 बजे के बाद माहौल और भी जीवंत हो जाता है.
अक्षरधाम में महसूस करें आध्यात्मिक शांति (Akshardham)

शाम के समय रोशनी से सजा अक्षरधाम मंदिर बेहद खूबसूरत दिखता है. यहां का म्यूजिकल फाउंटेन शो और शांत वातावरण दिनभर की थकान दूर कर देता है. शाम 7 से 9 बजे के बीच यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है.
यह भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे या वैलेंटाइन डे? GenZ ने बताया प्यार और दोस्ती वाले इन दिन में क्या है अंतर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं