विज्ञापन

​वीकेंड पर बजट में है घूमना, तो दिल्ली के पास इन 4 ठंडी जगहों का बना लें प्लान

Weekend Trips From Delhi: दिल्ली की गर्मी को कहें बाय-बाय और फैमिली के साथ घूमने के लिए दिल्ली के पास इन 4 ठंडी जगहों पर जरूर करें विजिट.

​वीकेंड पर बजट में है घूमना, तो दिल्ली के पास इन 4 ठंडी जगहों का बना लें प्लान
Weekend Trips: दिल्ली के पास वो 4 हसीन वादियां जहां नहीं लगती गर्मी. (AI Generated Image)

Best Places For Summer Vacation In India: दिल्ली की चुभती गर्मी और लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है. लगातार बढ़ता पारा हमारी सेहत के लिए खतरनाक बनता जा रहा है. इस गर्मी के कारण हर किसी का मन बस यही करता है कि सब कुछ छोड़कर कहीं ऐसी जगह जाएं जहां ठंडी हवाएं चल रही हों. अगर आप भी इस वीकेंड किसी ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो हमने आपके लिए एक खास लिस्ट तैयार की है. तो चलिए बिना किसी देरी जानते हैं वो जगहें.

इस वीकेंड जरूर जाएं ये जगहें- (Summer Destinations Near Delhi)

​इन 4 जगहों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये दिल्ली के काफी करीब हैं और यहां का तापमान गर्मियों में भी 25 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है.

​1. चकराता- (उत्तराखंड) 

​अगर आप मसूरी और नैनीताल की भीड़भाड़ से पक चुके हैं, तो चकराता आपके लिए बेस्ट है. दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर यह छोटा सा हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां का 'टाइगर फॉल' (Tiger Fall) पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्पॉट है. यहां गर्मियों में तापमान 15°C से 24°C के बीच रहता है, जो बेहद सुकून देने वाला है.

Latest and Breaking News on NDTV

​​2. औली- (उत्तराखंड) 

​औली वैसे तो स्कीइंग के लिए मशहूर है, लेकिन गर्मियों में यहां की मखमली घास के मैदान किसी जन्नत से कम नहीं लगते. यहां चारों तरफ बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा और ताजी हवा आपकी सारी थकान मिटा देगी. यहां पहुंचने के लिए आप केबल कार का सहारा ले सकते हैं. यहां का तापमान अक्सर 15°C के आसपास ही रहता है.

​3. कनाताल- (उत्तराखंड)

​मसूरी से थोड़ा आगे बढ़ते ही कनाताल की खूबसूरत वादियां शुरू हो जाती हैं. अगर आपको कैंपिंग करना और तारों के नीचे रात बिताना पसंद है, तो कनाताल जरूर जाएं. यहां का सुरकंडा देवी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जहां से हिमालय का 360 डिग्री व्यू मिलता है. यहां दिन में भी मौसम काफी सुहाना और ठंडा रहता है.

​4. कसौल- (हिमाचल प्रदेश) 

​हिमाचल का कसौल युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. पार्वती नदी के किनारे बैठकर घंटों ठंडी हवाओं का आनंद लेना एक अलग ही अहसास है. अगर आप थोड़ा एडवेंचर चाहते हैं, तो यहां से खीरगंगा के लिए ट्रेक भी कर सकते हैं. यहां का मौसम इतना ठंडा रहता है कि आपको रात में पतली रजाई या जैकेट की जरूरत भी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- दिहाड़ी मजदूर की डायरी: आज काम मिला तो चूल्हा जलेगा, सुनील की डायरी में कैद है हर बेरोजगार का डर

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com