विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे या वैलेंटाइन डे? GenZ ने बताया प्यार और दोस्ती वाले इन दिन में क्या है अंतर

आज यानी 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. ऐसे में इस खास मौके पर जानिए GenZ की नजर में फ्रेंडशिप डे और वैलेंटाइन डे में क्या फर्क है. युवा पीढ़ी ने बताया कि प्यार और दोस्ती को लेकर उनकी सोच कैसे बदल रही है.

फ्रेंडशिप डे या वैलेंटाइन डे? GenZ ने बताया प्यार और दोस्ती वाले इन दिन में क्या है अंतर
फ्रेंडशिप डे
Photo Credit: NDTV

आज यानी 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. हर साल ये दिन अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है. यह दिन अपने दोस्तों को धन्यवाद कहने का एक खास मौका देता है. लेकिन आजकल के बदलते दौर में आज की युवा पीढ़ी यानी GenZ के लिए रिश्तों के मायने भी काफी ज्यादा बदल गए हैं. एक तरह जहां वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को स्पेशल फील कराने और एक्सपेक्टेशन्स का प्रेशर होता है. वहीं, फ्रेंडशिप डे पर बिना किसी प्रेशर के दोस्तों के साथ समय बिताने का दिन होता है. वहीं, आजकल कुछ लोगों में दोस्ती और प्यार को लेकर भी काफी कंफ्यूजन वाली स्थिति बनी रहती है. इसी कड़ी में NDTV ने कुछ GenZ पीढ़ी के युवाओं से बात की जिसमें उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन डे और फ्रेंडशिप डे को वे क्या समझते हैं...

स्नेहा शर्मा ने बताया फ्रेंडशिप डे पर नहीं होता कोई प्रेशर, न दिखावा

स्नेहा ने कहा 'फ्रेंड्स हमेशा साथ रहते हैं, चाहे ब्रेकअप हो जाए या लाइफ में कोई भी अप्स-डाउन. लेकिन वहीं, वैलेंटाइन डे पर तो पूरा प्रेशर वाला माहौल होता है- गिफ्ट्स, कैंडललाइट डिनर और शो-ऑफ का प्रेशर. लेकिन फ्रेंडशिप डे? इस दिन तो बस चाय की टपरी, थोड़ी मस्ती और चिल वाइब्स. दोस्तों के साथ कोई दिखावा नहीं करना पड़ता.'

शिवम चौहान ने बताया फ्रेंडशिप डे मतलब नो फिल्टर

शिवम चौहान ने कहा 'वैलेंटाइन डे पर आपको बहुत फॉर्मल होकर रहना पड़ता है, इंप्रेस करने का प्रेशर होता है. लेकिन फ्रेंडशिप डे का मतलब है- नो फिल्टर. दोस्तों के सामने आपको कुछ दिखावा करने की जरूरत नहीं होती, आप जैसे हो वैसे ही दोस्तों के साथ रहते हो'.

सौम्या त्रिपाठी ने बताया दोस्ती परमानेंट होती है

सौम्या ने कहा 'रिलेशनशिप्स और सिचुएशनशिप्स आती-जाती रहती हैं, लेकिन दोस्त हमेशा परमानेंट होते हैं. वैलेंटाइन डे एक दिन का शो-ऑफ लगता है, जबकि फ्रेंडशिप डे उस बॉन्ड को सेलिब्रेट करता है जो साल के 365 दिन हमारे साथ खड़ा रहता है.'

हर्ष पाठक ने बताया वैलेंटाइन पर खुद को करना पड़ता है साबित

हर्ष पाठक ने कहा 'वैलेंटाइन डे काफी हाई-मेंटेनेंस और प्रेशर वाला दिन है. इस दिन अपना प्यार 'साबित' करना पड़ता है. लेकिन फ्रेंडशिप डे पूरी तरह से लो मेंटेनेंस है, दोस्तों को पता होता है कि हम एक-दूसरे की जान हैं, चाहे हम कुछ स्पेशल करें या बस घर बैठकर चिल करें.'

यह भी पढ़ें: जिंदगी गुजर जाए पर दोस्ती कम न हो... इन खास शब्दों से करिए अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश

यह भी पढ़ें: 5 सवालों का 'रियलिटी टेस्ट' बताएगा कितनी मजबूत है आपकी दोस्ती?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Friendship Day, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com