India | Written by: स्वाति सिंह |रविवार जून 21, 2020 01:05 PM IST इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों जैसे चीन, अफ्रीका, कांगो, इथोपिया, नेपाल, पाकिस्तान में दिखाई देगा. भारत में सूर्य ग्रहण का समय सुबह के 9.15 मिनट से आशिंक ग्रहण शुरु होगा और 10. 17 मिनट में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण की तरह दिखाई दे सकता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) रविवार दोपहर को 2 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण 3 बजकर 4 मिनट पर खत्म होगा.