Surya Grahan 2020: अपने शहर से इस वक्त आप देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 Time: साथ ही आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भी काफी लंबा है. भारत के अलावा सूर्य ग्रहण कांगो, सुडान, इथियोपिया, यमन, साउदी अरब, पाकिस्तान  और चीन में दिखाई देगा.

Surya Grahan 2020: अपने शहर से इस वक्त आप देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2020: इन शहरों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण.

नई दिल्ली:

आज साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) है. इस दौरान राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कई हिस्सों में लोग रिंग ऑफ फायर देख करेंगे. वहीं देश के अन्य हिस्सों में आंशिक और वलयाकार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) दिखाई देगा. यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है जो ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice Solar Eclipse 2020) को पड़ रहा है. ग्रीष्म संक्रांति यानी कि साल का सबसे बड़ा दिन. दरअसल, ऐसा तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करते हुए, सूर्य की ओर अपने अधिकतम झुकाव पर पहुंच जाती है.

साथ ही आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भी काफी लंबा है. भारत के अलावा सूर्य ग्रहण कांगो, सुडान, इथियोपिया, यमन, साउदी अरब, पाकिस्तान और चीन में दिखाई देगा. 21 जून को लगने वाला यह ग्रहण वलयाकार होगा. यह देशभर में आंशिक और वलयाकार ग्रहण के रूप में दिखाई देगा. पीटीआई के मुताबिक, यह ग्रहण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. 

आपको बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो गया है. वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवस्था दोपहर को 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी. वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण की अवस्था दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर खत्म होगी. इस कारण यह सूर्य ग्रहण 6 घंटे तक रहेगा. 

यह सूर्य ग्रहण कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू में दिखाई देगा.

दिल्ली में सूर्य ग्रहण का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा
अपने सबसे अधिक प्रभाव में सूर्य ग्रहण दोपहर को 12 बजकर 1 मिनट पर होगा
आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 48 मिनट पर खत्म होगा
दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण कुल 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा

कोलकाता में सूर्य ग्रहण का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा
अपने सबसे अधिक प्रभाव में सूर्य ग्रहण दोपहर को 12 बजकर 35 मिनट पर होगा
आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर को 2 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा
दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण कुल 3 घंटे 31 मिनट तक रहेगा

मुंबई में सूर्य ग्रहण का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजे शुरू होगा
अपने सबसे अधिक प्रभाव में सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर होगा
आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 27 मिनट पर खत्म होगा
दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण कुल 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा

चेन्नई में सूर्य ग्रहण का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगा
अपने सबसे अधिक प्रभाव में सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर होगा
आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा
दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण कुल 3 घंटे 20 मिनट तक रहेगा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बेंगलुरू में सूर्य ग्रहण का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा
अपने सबसे अधिक प्रभाव में सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर होगा
आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगा
दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण कुल 3 घंटे 19 मिनट तक रहेगा

अन्य खबरें