Zara Hatke | Written by: परिणय कुमार |सोमवार अक्टूबर 22, 2018 06:33 PM IST भारत का पहला स्वदेशी क्रूज अंगरिया शनिवार को मुंबई से गोवा रवाना हुआ. क्रूज का नाम अंगरिया मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी अंग्रे के नाम पर रखा गया है. कान्होजी भारतीय समंदर के बेताज बादशाह थे. यह जहाज 6 मंजिला और 131 मीटर लंबा है. क्रूज के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी पहुंची थीं. क्रूज के शुभारंभ के बाद अमृता फडणवीस ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनके साथ मौजूद अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे.