विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2016

महज 6 घंटे में पूरा होगा मुंबई से गोवा तक का सफर, बनेगा नया फोरलेन : नितिन गडकरी

महज 6 घंटे में पूरा होगा मुंबई से गोवा तक का सफर, बनेगा नया फोरलेन : नितिन गडकरी
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
  • इस परियोजना के 2018 तक पूरा होने की संभावना है
  • कहा- मुंबई से लंदन माल परिवहन सस्ता जबकि दिल्ली तक महंगा
  • प्रतिदिन 22 किलोमीटर सड़क मार्ग के निर्माण का किया दावा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पणजी: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि चार लेन वाले मुंबई-गोवा राजमार्ग बनने पर इनके बीच यात्रा समय घटकर छह घंटे रह जाएगा. इस परियोजना के 2018 तक पूरा होने की संभावना है. गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की उपस्थिति में गडकरी ने कहा, "हमने मुंबई-गोवा के बीच चार लेन वाले सीमेंट कंक्रीट मार्ग पर काम शुरू कर दिया है. इसे 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है और इससे गोवा से मुंबई जाने में केवल छह घंटे का समय लगेगा."

उन्होंने कहा कि इस सड़क से पर्यटन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने मुंबई-गोवा राजमार्ग को दक्षिण गोवा में पोल्लेम से जोड़ने पर सहमति जताई. पहले इसे महाराष्ट्र की सीमा से लगे गोवा के पतरादेवी से जोड़ने की योजना थी. गडकरी ने यहां मुड़गांव पोर्ट ट्रस्ट तथा वेदांता की गोवा सी पोर्ट प्राइवेट लि. के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित समारोह की अध्यक्षता की. उन्हें यह उसके बाद वहीं सभा को संबोधित कर रहे थे.

गडकरी ने कहा, "जब मैंने कार्यभार संभाला, सड़क निर्माण दो किलोमीटर प्रतिदिन था जबकि अब 22 किलोमीटर प्रतिदिन हो गया है. अब हम इसे अगले मार्च तक बढ़ाकर 42 किलोमीटर प्रतिदिन करेंगे. सड़क का जीवनकाल कम-से-कम 50 साल होगा." उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र लॉजिस्टिक लागत कम करने के लिये काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुंबई से लंदन माल परिवहन सस्ता है जबकि दिल्ली तक ले जाना महंगा है.  

नितिन गडकरी ने कहा, "हम दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाले देश हैं. हमारे आर्थिक विकास के लिये महत्वपूर्ण चीज हमारे बंदरगाह हैं. बंदरगाहों के विकास के जरिये हम रोजगार संभावना सृजित कर सकते हैं और साथ ही औद्योगिक विकास को गति मिलेगी."

उन्होंने कहा, "औद्योगिक विकास के लिए हम लॉजिस्टिक लागत कम करने की कोशिश कर रहे हैं. यह औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है. चीन में लॉजिस्टिक लागत केवल 8-12 प्रतिशत है. यूरोप में यह 12 प्रतिशत जबकि भारत में 18 प्रतिशत है." गडकरी ने कहा कि हमारे प्रतिस्पर्धी न होने का यह भी एक कारण है. "आज मुंबई से लंदन या दुबई सामान ले जाना दिल्ली के मुकाबले सस्ता है. इस स्थिति में हमने बुनियादी ढांचे को उच्च प्राथमिकता देने का फैसला किया है."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, नितिन गडकरी, मुंबई-गोवा राजमार्ग, मुंबई-गोवा फोरलेन, मुड़गांव पोर्ट ट्रस्ट, वेदांता की गोवा सी पोर्ट प्राइवेट लि., Nitin Gadkari, Goa To Mumbai Travel Time, Goa To Mumbai, New Four-lane, Mormugao Port Trust, Goa Seaport Pvt Ltd
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com