Entertainment | Written by: Maahi Yashodhar, Edited by: आकाश आनंद |शुक्रवार दिसम्बर 9, 2022 03:04 PM IST Drishyam 2 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को आज रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं। 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम 2 ने अपनी कहानी के दम पर दर्शकों को ऐसा बांधा की दर्शकों के जुबान पर बस इसी फिल्म का नाम है। सस्पेंस और थ्रिलर पर बेस्ड इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। अब 21 दिन के आंकड़े को देखा जाए तो इसने कुल 2 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े के मुताबिक दृश्यम 2 ने अब तक 196.46 करोड़ की कमाई कर ली है।