विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2022

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म बनी साल की दूसरी बड़ी ओपनर, पहले दिन की तूफानी कमाई

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: दृश्यम 2 को फैन्स और क्रिटिक द्वारा काफी सराहा जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म के धमाका करने का अंदाजा पहले से ही था. और हुआ भी ठीक बिलकुल वैसा ही. 

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म बनी साल की दूसरी बड़ी ओपनर, पहले दिन की तूफानी कमाई
Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: दृश्यम 2 ने की तूफानी कमाई
नई दिल्ली:

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज हो ही गई है. दृश्यम 2 (Drishyam 2) का फैन्स कब से इंतजार कर रहे थे. दृश्यम 2 साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम की अगली कड़ी है. जब से दृश्यम 2 का ट्रेलर आया था लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 2 अक्टूबर के रहस्य को जानने के लिए सभी बेताब हैं. बता दें, दृश्यम 2 को फैन्स और क्रिटिक द्वारा काफी सराहा जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म के धमाका करने का अंदाजा पहले से ही था. और हुआ भी ठीक बिलकुल वैसा ही. 

दृश्यम 2 की धुआंधार कमाई 
दृश्यम 2 ने पहले ही दिन अपनी कमाई से साबित कर दिया कि 7 साल बाद भी लोगों की दीवानगी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के लिए कम नहीं हुई है. इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना भी केस को इन्वेस्टिगेट करते नजर आए हैं. अक्षय खन्ना ने हमेशा की तरह अपने अभिनय से लोगों को इम्प्रेस किया. अभिषेक पाठक की दृश्यम 2 एक बार फिर लोगों को लुभाने में कामयाब रही है. बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन झंडे गाड़ दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 14.50 से 15 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है. पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि फिल्म ओपनिंग डे पर 12 करोड़ के आस-पास का बिजनेस कर सकती है. ऐसे में फिल्म ने कलेक्शन के मामले में सारे प्रेडिक्शन को पछाड़ दिया है. ब्रह्मास्त्र के बाद दृश्यम 2 साल की दूसरी बड़ी ओपनर बन गई है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 2, Drishyam 2 Box Office Collection Day 1, Drishyam 2 Box Office Friday Collection, Ajay Devgn, Shriya Saran, Tabu, Akshay Khanna, Ishita Dutta, Vijay Salgaonkar, 2 October, Drishyam 2 Release Date, Drishyam 2 Story, Drishyam 2 Reviews, Drishyam 2 Critics, Drishyam 2 Trailer, Drishyam 2 Online, Drishyam 2 First Day Collection, Brahmastra Vs Drishyam 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com