'Jharkhand Vikas Morcha' - 7 न्यूज़ रिजल्ट्स
- India | सोमवार फ़रवरी 17, 2020 07:23 PM ISTझारखंड की राजनीति में सोमवार को एक बदलाव आया. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो गया. रांची में इस विलय कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के सभी नेता उपस्थित थे वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद इस कार्यक्रम में मौजूद थे. बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि जो भी काम देंगे करूंगा यहां तक कि झाड़ू लगाने का काम दें तो करूंगा.
- India | रविवार फ़रवरी 9, 2020 04:56 PM ISTबाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी के साथ रघुवरदास को केंद्रीय राजनीति में भी बुलाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि साल 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बनाया गया था, उस समय बाबूलाल मरांडी भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते थे और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे.
- India | मंगलवार दिसम्बर 24, 2019 06:31 PM ISTबाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) की झारखंड विकास मोर्चा (प्र) ने मंगलवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में बनने वाली गठबंधन की सरकार को बिना शर्त बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है.
- India | बुधवार फ़रवरी 20, 2019 05:58 PM ISTसाल 2014 में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) से बीजेपी में शामिल हुए छह विधायकों पर दल-बदल मामले को लेकर पिछले कई सालों से स्पीकर कोर्ट में चल रही सुनवाई में आज फैसला आ गया. विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने फैसला सुनाते हुए सभी छह विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग को अमान्य ठहराया है. साथ ही जेवीएम के बीजेपी में विलय की बात को सही ठहराया गया है. जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव की याचिका खारिज कर दी गई.
- Jharkhand | शनिवार जुलाई 7, 2018 12:19 AM ISTझारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी सौंपी है. झारखंड विकास मोर्चा का कहना है कि यह चिट्ठी भाजपा के तत्कालीन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखी है.
- India | बुधवार जुलाई 30, 2014 11:31 PM ISTझारखंड में चुनाव से पहले सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के चार विधायक में बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
- India | सोमवार अक्टूबर 1, 2012 05:22 PM ISTझारखंड विकास मोर्चा ने खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की छूट देने के विरोध में सोमवार को केंद्र की कांग्रेसनीत संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी।