विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2020

Australian Open: नोवाक जोकोव‍िच से सेमीफाइनल मुकाबला हारे रोजर फेडरर..

राफेल नडाल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फेडरर और जोकोव‍िच के मुकाबले पर हर क‍िसी की नजर ट‍िकी हुई थी लेक‍िन सर्ब‍ियाई प्‍लेयर ने मैच में आसानी से जीत हास‍िल कर ली.

Australian Open: नोवाक जोकोव‍िच से सेमीफाइनल मुकाबला हारे रोजर फेडरर..
Australian Open: सेमीफाइनल में नोवाक जोकोव‍िच ने रोजर फेडरर को सीधे सेटों में हराया
  • 7-6, 6-4, 6-3 से मैच जीते जोकोव‍िच
  • महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचीं सोफ‍िया केन‍िन
  • उन्‍होंने वर्ल्‍ड नंबर वन एश्‍ले बार्टी को हराया
मेलबर्न:

Australian Open: पूर्व नंबर वन स्‍व‍िट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) को ऑस्‍ट्रेल‍ियाई ओपन टेन‍िस चैंप‍ियनश‍िप (Australian Open) में हार के साथ बाहर होना पड़ा है. उन्‍हें सर्ब‍िया के नोवाक जोकोव‍िच (Novak Djokovic) ने 7-6 (7-1), 6-4, 6-3 हराया. फेडरर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में सर्ब‍िया के नोवाक जोकोव‍िच के समक्ष कोई चुनौती पेश नहीं कर सके और सीधे सेटों में मुकाबला हार गए. राफेल नडाल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फेडरर और जोकोव‍िच के मुकाबले पर हर क‍िसी की नजर ट‍िकी हुई थी लेक‍िन सर्ब‍ियाई प्‍लेयर ने मैच में आसानी से जीत हास‍िल कर ली. यह लगातार दूसरी साल है जब फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जाने से वंच‍ित हुए हैं. वर्ष 2018 और 2017 में विजेता बने फेडरर 2019 में चौथे दौर में ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास से हार गए थे.

वर्ल्‍ड नंबर वन राफेल नडाल को क्‍वार्टर फाइनल में म‍िली हार..

फेडरर और जोकोव‍िच के बीच यह 51वीं भिड़ंत थी, ज‍िसमें  जोकोविच 28 बार और 23 बार फेडरर जीतने में सफल रहे हैं. ग्रैंड स्लैम में यह दोनों के बीच 18वां मुकाबला था, जिसमें से 12 बार जोकोविच जीते हैं. यही नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन में पांच बार दोनों के बीच मुकाबला हुआ है और सिर्फ एक बार फेडरर को जीत मिली है. आज की इस जीत के साथ वर्ल्ड नंबर-2 जोकोविच( ने अपने आठवें ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने की संभावनाएं मजबूत कर ली हैं. फाइनल में उनका मुकाबला जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, "फेडरर के खिलाफ आप उच्च स्तर के टेनिस की उम्मीद करते हैं. वह कभी भी वापसी कर सकते हैं. मैंने कोशिश की मैं उनके साथ रैली में बना रहूं और उन्हें कोर्ट पर मूव कराता रहूं."

इससे पहले, टूर्नामेंट के मह‍िला वर्ग में अमेरिका की सोफिया केनिन (Sofia Kenin) ने वर्ल्‍ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) को हराकर के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.21 साल की केनिन विलियम्स बहनों के अलावा 2005 के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली अमेर‍िकी महिला खिलाड़ी हैं. उनसे पहले लिंडसे डावेपोर्ट 2005 में फाइनल में पहुंची थी. 14वीं सीड केनिन ने गुरुवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में बार्टी को 7-6, 7-5 से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. केनिन ने बार्टी के बीच यह रोमांचक मुकाबला एक घंटे 45 मिनट तक चला. केनिन ने पिछले साल तीन डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीते थे और अब वह अगले सप्ताह जारी होने वाले डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 10 में प्रवेश कर लेगी.

फाइनल में अब शनिवार को केनिन का सामना स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा से होगा. मुगुरुजा ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मुगुरुजा पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं. केनिन ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, "मेरा यह सपना सच हो गया. मैं हमेशा यह मानती थी कि मैं यह कर सकती हूं. लेकिन मुझे वास्तव में पता नहीं था कि कब. मुझे ऐसा लगता है कि मैं अभी युवा हूं. मुझे खुद पर विश्वास था और वास्तव में इस जीत से मैं काफी खुश हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tennis, Ashleigh Barty, Roger Federer, Novak Djokovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com