विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

नोवाक जोकोविच और पत्नी को मिली राहत, दोनों का टेस्ट आया निगेटिव

उनकी मीडिया टीम ने कहा, ‘‘नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी येलेना कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं. बेलग्रेड में दोनों के पीसीआर परीक्षण में यह रिपोर्ट आयी'.

नोवाक जोकोविच और पत्नी को मिली राहत, दोनों का टेस्ट आया निगेटिव
नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी
बेलग्रेड:

नोवाक जोकोविच ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अब कोरोना वायरस की जांच में नेगेटिव आये हैं. शीर्ष रैंकिंग का यह खिलाड़ी एक प्रदर्शनी सीरीज में खेलने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव आया था. इस प्रदर्शनी सीरीज का आयोजन जोकोविच ने ही सर्बिया और क्रोएशिया में किया था जिसमें महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया.

उनकी मीडिया टीम ने कहा, ‘‘नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी येलेना कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं. बेलग्रेड में दोनों के पीसीआर परीक्षण में यह रिपोर्ट आयी'. इस बयान में कहा गया कि दोनों में कोई लक्षण नहीं थे और 10 दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद दोनों सर्बिया की राजधानी में पृथकवास में रह रहे थे'. जोकोविच के अलावा इस टूर्नामेंट से ग्रिगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिच और विक्टर ट्रोइकी इस वायरस से संक्रमित हुए थे.

दरअसल टेनिस को पटरी पर लाने की दिशा में जोकोविच के भाई और मैनेजर एक प्रदर्शन टूर्मामेंट का आयोजन किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होते ही सिर मुंडाते ही ओले पड़ने जैसा रहा. कई सितारा खिलाड़ी कोरोनावायरस पीड़ित पाए गए, तो प्रशंसकों ने जोकोविच को जमकर सोशल मीडिया पर कोसा. जोकोविच इस आलोचने से संभले भी नहीं थे कि उनका खुद का टेस्ट पॉजिटिव आ गया. 

VIDEO: कुछ दिन पहले ही लिएंडर पेस ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Novak Djokovic, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com