विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

Davis Cup: कुछ ऐसे राफेल नडाल ने स्पेन को डेविस कप की खिताबी जीत से नवाजा

Davis Cup: कुछ ऐसे राफेल नडाल ने स्पेन को डेविस कप की खिताबी जीत से नवाजा
राफेल नडाल और स्पेन टीम के सदस्य डेविस कप के साथ
मेड्रिड:

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने सीजन का अंत अपने देश स्पेन को छठा डेविस कप (Davis Cup) खिताब दिलाकर किया है. स्पेन ने डेविस कप (Davis Cup) के फाइनल में कनाडा को 2-0 से मात दे यह खिताब जीता. नडाल ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को यहां काजा मैजिका स्टेडियम में खेले गए मैच में 6-3, 7-6 (7) से मात दे स्पेन की जीत पक्की की.

यह भी पढ़ें:  ऐसा Leander Paes के साथ पिछले 19 साल में पहली बार हुआ

इससे पहले, वर्ल्ड नंबर-9 रॉबटरे बाउतिस्ता अगुट ने फेल्क्सि अगुएर अलियासिमे को 7-6(3), 6-3 से हराकर स्पेन की जीत का रास्ता खोल दिया था. नडाल ने कहा कि "यह शानदार सप्ताह रहा है. ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता. 

यह भी पढ़ें:  Leander Paes सहित अन्य शीर्ष खिलाड़ियों की भारतीय टीम में वापसी

इस स्टेडियम में इस तरह से अंत करना न भुलाने वाली चीज है. यह भीड़ मजाक नहीं है, हम इन्हें भरपूर तरीके से शुक्रिया भी नहीं कह सकते. हमने कड़ी मेहनत की"

VIDEO: कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी ने पीवी सिंधु से खास बात की थी. 

इससे पहले स्पेन ने 2012 में डेविस कप के फाइनल में कदम रखा था. तब चेकगणराज्य ने स्पेन को जीतने नहीं दिया था. वहीं कनाडा अपने पहले खिताब की तलाश में थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafael Nadal, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com