टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अविका गोर (Avika Gor) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. अविका गौर के डांस वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल होते नजर आ रहे हैं. वहीं अभिका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो के जरिये वो लगातार फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं. हालही में उनका एक और जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में अविका कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
अविका गोर (Avika Gor) का ये डांस वीडियो आदिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अविका और आदिल 'Qurbaan' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस कर रहे हैं. इस वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री शानदार लग रही है. उनके एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप जबरदस्त है. फैन्स को भी उनका ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है. उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'Superb u both', तो किसी ने लिखा है 'दोनों साथ में जबरदस्त लग रहे हो'.
बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू (Balika Badhu)' से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का' सीरियल में देखा गाया. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं