वाट्स ऐप यूज करने वाले अनगिनत यूजर्स के लिए यह खुशखबरी है। हमें पता चला है कि वाट्स ऐप ने अपने यूजर्स के लिए फ्री वॉयस कॉलिंग फीचर रोल-आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर्स एंड्रॉयड यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे।
रेडिट यूज करने वाले एक यूजर ने शुक्रवार को ऐसी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें यह फीचर्स दिख रहा है। माना जा रहा है कि यह फीचर वाट्स ऐप के लेटेस्ट वर्जन (v2.11.508) में उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड यूजर इस अपडेटेड वर्जन के जरिए ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

रेडिट यूजर pradnesh07 ने (GSMArena के जरिए ) दावा किया कि नया वर्जन इन्स्टॉल करने के बाद वॉइस कॉलिंग सभी यूजर्स के लिए ऐक्टिवेट नहीं होगी। इस फीचर को यूजर सिर्फ तभी इस्तेमाल कर सकेंगे जब कॉल्स ऐनेबल कर चुके यूजर्स उन्हें कॉल करेंगे। यानी, संकेत तो इसी बात का दिया गया है कि यह काफी हद तक इनवाइट बेस्ड रोल आउट है। वैसे इस यूजर ने यह भी साफ किया कि हो सकता है कि इस इनवाइट के बाद कॉलिंग संबंधी कुछ अड़चनें आएं। वैसे यहां बता दें कि रिपोर्टस तो कह रही हैं कि वाट्स ऐप का यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है।
स्क्रीनशॉट्स पर गौर करें तो वाट्स ऐप ने टॉप पर न्यू कॉल फीचर दिया है और साथ में चैट और कॉन्टेक्ट्स का फीचर भी है। यहां यूजर कॉल पर क्लिक करके नई कॉल का बटन दबा कॉल कर सकते हैं। यह काफी हद तक न्यू चैट बटन की तरह से ही है।
वैसे जब तक खुद वाट्स ऐप ऐसी कोई घोषणा नहीं कर देता है तब तक इन खबरों को हल्के में ही लेना चाहिए। वाट्स ऐप की ओर से कहा गया था कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में वह इस फीचर को पेश कर देगी। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसे ग्लोबली एकदम अलग तरीके से पेश करे। दिसंबर में इस फीचर से संबंधित कुछ स्क्रीनशॉट्स लीक हुए थे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं