Vivo ने अपनी नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल सीरीज के तहत Vivo X Fold 6 को चीन में लॉन्च कर दिया है. यह कोई आम फोल्डेबल फोन नहीं है, बल्कि यह दुनिया का पहला ऐसा मुड़ने वाला फोन है जो 200 मेगापिक्सल के कैमरे और एक पावरबैंक जैसी 7,000mAh की विशाल बैटरी के साथ आता है. Vivo X Fold 6 को कंपनी ने बेहद प्रीमियम और स्लीक लुक दिया है. इस फोन में दो दमदार डिस्प्ले दिए गए हैं.

जब आप इसे खोलते हैं, तो अंदर 8.02-इंच की मुख्य सैमसंग M14 फोल्डिंग OLED स्क्रीन मिलती है, जो 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. वहीं, बाहर की तरफ मजबूत नैनोक्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसका मजबूत हिंज 6 लाख बार मोड़ने पर भी खराब नहीं होगा. पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP58/59 की रेटिंग दी गई है.
200 मेगापिक्सल का जादुई कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में यह फोन एक प्रोफेशनल कैमरा को टक्कर देता है. इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है.

इसी के साथ Vivo X Fold 6 में 7,000mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है. यह नई तकनीक पर आधारित बैटरी है जो बहुत ही कम जगह घेरती है और फोन को भारी भी नहीं बनाती है.

कीमत और भारत में कब होगा लॉन्च
कीमत की बात करें तो चीन में इसके बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 7,999 युआन (लगभग 1,10,966 रुपये) रखी गई है. वहीं, इसके टॉप मॉडल (16GB RAM + 1TB स्टोरेज) की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1,52,584 रुपये) है. इसके अलावा एक खास ब्लैक गोल्ड एडिशन भी उतारा गया है. यह फोन चार खूबसूरत कलर्स - ब्लू होल, साल्ट लेक, पोलर नाइट और ब्लैक गोल्ड में आता है. फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है, और भारतीय ग्राहकों को इसके इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं