विज्ञापन

बारिश में कैसे काम करता है AC का Dry Mode? जानें एयर कंडीशनर या Humidifier कौन रहेगा बेस्ट

क्या बारिश के मौसम में Humidifier चलाना चाहिए? एक्सपर्ट्स के अनुसार मानसून में Humidifier नुकसान पहुंचा सकता है. AC में कौन-सा मो़ आपके लिए मानसून के समय अच्छा रहेगा? जानिए Humidity कम करने के सही तरीके और जरूरी सलाह.

बारिश में कैसे काम करता है AC का Dry Mode? जानें एयर कंडीशनर या Humidifier कौन रहेगा बेस्ट
  • मानसून में Humidifier चलाना हो सकता है नुकसानदायक
  • बारिश में AC का Dry Mode है बेहतर विकल्प
  • घर की Humidity 40 से 60% के बीच रखें

मानसून की बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं घर के अंदर नमी और चिपचिपाहट भी काफी बढ़ जाती है. भारत के कई हिस्सों में बारिश के दौरान घर के अंदर आर्द्रता (Humidity) का स्तर 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच जाता है. ऐसे में कुछ लोग कमरे की हवा बेहतर बनाने के लिए Humidifier चला देते हैं. लेकिन क्या बारिश के मौसम में ऐसा करना सही है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि मानसून में Humidifier का इस्तेमाल फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है.

क्या मानसून में Humidifier चलाना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के मौसम में Humidifier का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. Humidifier हवा में नमी बढ़ाने का काम करता है. जबकि मानसून के दौरान पहले से ही वातावरण में काफी ज्यादा नमी होती है. ऐसे में Humidifier चलाने से कमरे की Humidity और बढ़ सकती है, जिससे स्वास्थ्य और घर दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है.

Humidifier कब इस्तेमाल करना चाहिए?

Humidifier उन परिस्थितियों के लिए बनाया गया है, जब हवा बहुत ज्यादा सूखी होती है. जैसे उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान या लंबे समय तक AC चलाने से जब नाक और त्वचा सूखने लगती है. कुछ मामलों में डॉक्टर भी सांस संबंधी समस्याओं के लिए Humidifier इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. लेकिन मानसून के दौरान इसका उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती.

ज्यादा नमी से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

अगर घर के अंदर Humidity बहुत ज्यादा हो जाए तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

  • दीवारों, लकड़ी के फर्नीचर और कपड़ों पर फफूंदी (Mold) और Fungus लग सकती है.
  • Dust Mites तेजी से बढ़ते हैं, जिससे एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है.
  • घर में सीलन और बदबू आने लगती है.
  • किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान और लकड़ी के फर्नीचर को भी नुकसान पहुंच सकता है.

बारिश में Humidity कम करने के आसान तरीके

मानसून के दौरान हवा में नमी बढ़ाने के बजाय उसे कम करने पर ध्यान देना चाहिए.

  • AC का Dry Mode इस्तेमाल करें. यह कमरे की अतिरिक्त नमी कम करता है और बिजली की खपत भी कम होती है.
  • अगर आप मुंबई, चेन्नई या कोलकाता जैसे तटीय इलाकों में रहते हैं, तो Dehumidifier का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है.
  • बारिश के मौसम में गीले कपड़े कमरे के अंदर न सुखाएं, क्योंकि इससे घर के अंदर नमी और बढ़ जाती है.
  • बारिश रुकने के बाद खिड़कियां खोलें और किचन व बाथरूम में Exhaust Fan का इस्तेमाल करें ताकि हवा का सही प्रवाह बना रहे.

घर में कितनी Humidity होनी चाहिए?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घर के अंदर Humidity का आदर्श स्तर 40 से 60 प्रतिशत के बीच होना चाहिए. इससे घर का वातावरण आरामदायक रहता है और फफूंदी, एलर्जी व अन्य समस्याओं का खतरा भी कम होता है.

यह भी पढ़ें: 77,787 रुपये की ये बाइक बनी नंबर-1, जमकर खरीद रहे लोग, देखें सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humidifier, Humidifier Benefits, AC, AC Modes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com