विज्ञापन

Samsung Galaxy Watch 6 का कमाल! बेहोश होने से पहले देगी Warning, जानिए कैसे

Samsung के अनुसार Galaxy Watch 6 में मौजूद PPG sensor और AI algorithm मिलकर fainting risk को पहचानते हैं.

Samsung Galaxy Watch 6 का कमाल! बेहोश होने से पहले देगी Warning, जानिए कैसे
5 मिनट पहले मिल सकती है चेतावनी

Samsung ने दावा किया है कि उसकी Samsung Galaxy Watch 6 अब लोगों के बेहोश होने से पहले चेतावनी दे सकती है. कंपनी के मुताबिक यह smartwatch AI और health sensors की मदद से फेंटिगं यानी अचानक बेहोश होने की स्थिति को लगभग 5 मिनट पहले पहचान सकती है. यह जानकारी South Korea के Chung-Ang University Gwangmyeong Hospital के साथ मिलकर की गई एक clinical study में सामने आई है. इस रिसर्च में खास तौर पर Vasovagal Syncope यानी VVS पर ध्यान दिया गया. यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें अचानक हार्ट रेट और प्लड प्रेशर गिरने की वजह से व्यक्ति बेहोश हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि कई मामलों में बेहोश होना ज्यादा खतरनाक नहीं माना जाता, लेकिन अचानक गिरने की वजह से सिर में चोट, फ्रैक्चर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. यही वजह है कि समय रहते वार्निंग मिलना बेहद जरूरी माना जाता है.

रिसर्चर्स के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत लोग अपने जीवन में कभी न कभी Vasovagal Syncope का अनुभव करते हैं और कई लोगों में यह समस्या बार-बार भी हो सकती है.

Samsung के अनुसार Galaxy Watch 6 में मौजूद PPG sensor और AI algorithm मिलकर fainting risk को पहचानते हैं. PPG यानी Photoplethysmography sensor blood circulation में होने वाले बदलावों को मापता है. इसके साथ Heart Rate Variability यानी HRV data का भी इस्तेमाल किया गया. AI इन सभी हेल्थ सिग्नल्स का एनालिसेस करके यह अनुमान लगाने की कोशिश करता है कि व्यक्ति बेहोश होने वाला है या नहीं.

Instagram पर अब कुछ भी प्राइवेट नहीं? 8 मई से हटने जा रहा है सबसे खास सिक्योरिटी फीचर

5 मिनट पहले मिल सकती है चेतावनी

स्टडी में दावा किया गया कि Galaxy Watch 6 बेहोश होने की स्थिति को लगभग 5 मिनट पहले डिटेक्ट कर सकती है. इस रिसर्च में 132 पेशेंट्स को शामिल किया गया था. इन लोगों पर induced fainting tests किए गए. Samsung का कहना है कि इस system ने लगभग 84.6 प्रतिशत सफलता हासिल की. अगर यह टेक्नोलॉजी भविष्य में आम यूजर तक पहुंचती है, तो यह health monitoring के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है.

अचानक गिरने से बच सकती हैं गंभीर चोटें

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को पहले से वॉर्निग मिल जाए कि वह बेहोश हो सकता है, तो वह समय रहते बैठ सकता है, मदद बुला सकता है या सुरक्षित जगह पर जा सकता है. इससे अचानक गिरने से होने वाली गंभीर चोटों का खतरा काफी कम हो सकता है. खासकर बुजुर्गों और दिल की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com