विज्ञापन

Redmi ला रहा है 108MP कैमरा वाला फोन! प्रीमियम डिजाइन के साथ Note 15 SE 5G इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note 15 SE का डिजाइन काफी प्रीमियम दिख रहा है. इसमें चेरी रेड कलर और गोल्डन मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे एक शानदार लुक देता है.

Redmi ला रहा है 108MP कैमरा वाला फोन! प्रीमियम डिजाइन के साथ Note 15 SE 5G इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G के लॉन्च की डेट लाइव कर दी है. यह फोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने इस फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन पहले ही टीजर के जरिए दिखा दिया है. यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 14 SE का अपग्रेड वर्जन होगा. Redmi Note सीरीज हमेशा से बजट में अच्छे फीचर्स देने के लिए जानी जाती है.

डिजाइन और लुक

Redmi Note 15 SE का डिजाइन काफी प्रीमियम दिख रहा है. इसमें चेरी रेड कलर और गोल्डन मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे एक शानदार लुक देता है. फोन का बैक पैनल काफी स्टाइलिश है, हालांकि कैमरा डिजाइन को पूरी तरह से अभी नहीं दिखाया गया है. लेकिन यह फोन दिखने में काफी प्रीमियम लग रहा है, खासकर इस प्राइस रेंज में.

Latest and Breaking News on NDTV

फीचर्स और परफॉर्मेंस

Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसकी ब्राइटनेस 3200 निट्स तक हो सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी.

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देगा. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें - Samsung का बड़ा धमाका! Galaxy A57 और A37 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास फीचर्स और कीमत

कैमरा और बैटरी

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 15 SE में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो शानदार फोटो क्वालिटी देगा. इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा भी हो सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी के मामले में यह फोन 5,520mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. यानी आपका फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा.

कीमत और तुलना

Redmi Note 14 SE की कीमत लॉन्च के समय 15,000 रुपये से कम थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 19,999 रुपये हो गई है. इसका कारण मेमोरी की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं. इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 15 SE की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, कंपनी अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com