विज्ञापन

Holi में भीग गया है फोन? तो इन 4 तरीकों से करें ठीक और बचाएं अपने हज़ारों रुपये

कई बार फोन गलती से पानी जैस बाल्टी, सिंक, बारिश या वॉशिंग मशीन में गिर जाए तो ये सभी टिप्स तब भी आपके बेहद काम आएंगे. 

Holi में भीग गया है फोन? तो इन 4 तरीकों से करें ठीक और बचाएं अपने हज़ारों रुपये

होली खेल ली! सिर्फ आपने ही नहीं बल्कि आपके फोन ने भी तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. क्योंकि होली में अपने फोन को होली खेलने से बचाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. इसीलिए आपको यहां ऐसे 4 टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन को वापस बचा सकते हैं. सिर्फ होली नहीं बल्कि कई बार फोन गलती से पानी जैस बाल्टी, सिंक, बारिश या वॉशिंग मशीन में गिर जाए तो ये सभी टिप्स तब भी आपके बेहद काम आएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. तुरंत क्या करें
तो सबसे पहले फोन को तुरंत पानी से बाहर निकालने के बाद चेक करें कि फोन ऑन है तो तुरंत स्विच ऑफ कर दें. बिल्कुल भी यह चेक करने की कोशिश न करें कि “चल रहा है या नहीं”, क्योंकि गीले फोन को ऑन रखने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है. अगर कवर, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड या बैटरी (अगर रिमूवेबल हो) निकल सकती है, तो तुरंत निकाल लें. इससे अंदर की नमी जल्दी सूखने में मदद मिलती है.

2. क्या बिल्कुल न करें
फोन को हिलाएं नहीं, झटका न दें और जोर से फूंक न मारें. इससे पानी अंदर और गहराई तक जा सकता है. हेयर ड्रायर या ओवन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि ज्यादा गर्मी अंदर के पार्ट्स को खराब कर सकती है. चार्जर बिल्कुल भी न लगाएं, भले ही फोन बंद हो. गीले फोन को चार्ज करना सबसे खतरनाक गलती होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. सही तरीके से सुखाने का तरीका
फोन को सूखे कपड़े या टिश्यू से धीरे-धीरे पोंछ लें, फिर उसे सूखी और हवादार जगह पर रख दें. कच्चे चावल में फोन रखने का तरीका आपने सुना होगा, वो ट्राय करें, लेकिन यह 100% गारंटी नहीं है. बेहतर होगा कि आप सिलिका जेल पैकेट (जो जूतों या बैग के डिब्बों में मिलते हैं) के साथ एयरटाइट डिब्बे में फोन को 24–48 घंटे तक रखें. इस बीच फोन को निकाले नहीं. 

4. कब सर्विस सेंटर जाएं?
अगर 24-48 घंटे बाद भी फोन ऑन नहीं होता, स्क्रीन फ्लिकर कर रही है, आवाज नहीं आ रही या कैमरा धुंधला दिख रहा है, तो सर्विस सेंटर जाएं. अगर आपका फोन वॉटर-रेसिस्टेंट है (जैसे IP67 या IP68 रेटिंग वाले), तब भी पानी से नुकसान हो सकता है, खासकर अगर फोन लंबे समय तक पानी में रहा हो या नमकीन/गंदे पानी में गिरा हो.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com