Google ने भारत में अपने Search Live फीचर को और ज्यादा भाषाओं में लॉन्च कर दिया है, जिससे अब यूजर्स अपनी क्षेत्रीय भाषा में आवाज के जरिए सर्च कर सकते हैं. पहले यह फीचर सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध था, लेकिन अब इसे बंगाली, मलयालम समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी शुरू कर दिया गया है.
इस अपडेट के जरिए Google ने अपने AI Mode को और बेहतर बनाया है, जिससे यूजर्स अब सिर्फ टाइपिंग ही नहीं बल्कि बोलकर भी आसानी से सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो अपनी मातृभाषा में इंटरनेट इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
अब Search Live फीचर कई भारतीय भाषाओं जैसे बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू. इसका मतलब है कि अब देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग अपनी पसंदीदा भाषा में Google से बात कर सकते हैं.

यह फीचर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी देशों में धीरे-धीरे फैलाया जा रहा है जहां AI Mode पहले से उपलब्ध है. इससे Google का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी AI तकनीक पहुंचाना है.
कैसे काम करता है Search Live
Search Live का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसमें यूजर्स को कुछ टाइप करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि वे सीधे अपनी आवाज में सवाल पूछ सकते हैं. यह फीचर यूजर की बात को समझकर तुरंत जवाब देता है, जिससे सर्च करना एक बातचीत जैसा अनुभव बन जाता है.
इसमें एक खास बात यह भी है कि यूजर एक सवाल के बाद दूसरा सवाल भी पूछ सकते हैं, यानी यह एक लगातार चलने वाली बातचीत की तरह काम करता है. इसके अलावा, यूजर्स बीच में भाषा भी बदल सकते हैं.
ये भी पढ़े - WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब iPhone में चलेंगे 2 अकाउंट, AI करेगा चैट और फोटो एडिट
यह फीचर फोन के कैमरा का भी इस्तेमाल करता है, यानी अगर आप किसी चीज की फोटो दिखाकर सवाल पूछते हैं, तो Google उस पर भी जवाब दे सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं