Google ने भारतीय छात्रों के नए ऑफर्स का ऐलान किया है. इससे भारतीय स्टूडेंट्स को AI प्लान के ऑफर के साथ पढ़ाई से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे. भारत में एलिजिबिल कॉलेज छात्रों को Google AI Plus की 12 महीने की मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी. वहीं, छात्र कम कीमत पर Google AI Pro का भी इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके साथ Gemini ऐप में Student Hub, Study Notebooks और दूसरे पढ़ाई वाले फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं.
भारत में Google AI Plus और AI Pro की कीमत
भारत में स्टूडेंट्स लिए गूगल के अलग-अलग AI प्लान उपलब्ध होंगे. Google AI Plus को 12 महीने के लिए फ्री में दिया जा रहा है. जबकि Google AI Pro को 489 रुपये प्रति माह की कीमत पर मैक्सिमम 4 साल तक के लिए लिया जा सकता है. इसके अलावा Google AI Pro और YouTube Premium को 550 रुपये प्रति माह की कीमत पर मैक्सिमम 4 साल तक के लिए लिया जा सकता है. Google AI Pro की नॉर्मल मेंबरशिप के साथ YouTube Premium Lite भी शामिल है.
कौन ले सकता है Google का छात्र ऑफर?
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में डिग्री या सर्टिफिकेट देने वाले कोर्स ड्यूरेशन में मौजूदा समय में एडमिट होना जरूरी है. ऑफर लेने के लिए छात्र Google One के छात्र ऑफर पेज पर जाकर अपने प्राइवेट Google अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं. इसके बाद पसंदीदा प्लान चुनकर “Get student offer” पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद छात्र की एलिजिबिलिटी चेक होगी. Google One इस प्रोसेस के लिए SheerID की मदद से ये चेक करता है कि अप्लाई करने वाला छात्र किसी एलिजिबल संस्थान में पढ़ रहा है या नहीं. SheerID पेज पर पहुंचने के बाद स्टूडेंट को मांगी गई जानकारी भरनी होगी और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा.
Gemini में मिलेगा Study Notebooks फीचर
Google Gemini में Study Notebooks नाम का नया फीचर ला रहा है. कंपनी के मुताबिक, इसकी मदद से छात्र अपने पढ़ाई के सामान को ज्यादा इंटरैक्टिव तरीके से समझ सकेंगे. छात्र इसमें अपना पढ़ाई का टारगेट डाल सकते हैं या कोर्स से जुड़े कंटेंट अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद Gemini एक शुरुआती क्विज तैयार करके ये पता लगा सकता है कि छात्र को किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
इसके आधार पर Gemini छोटे और इंटरैक्टिव लेशन की योजना तैयार कर सकता है. क्विज के रिजल्ट और छात्र की ओर से अपलोड की गई एडिशनल कंटेंट के आधार पर इस योजना को बदला भी जा सकता है. Study Notebooks को NotebookLM के साथ भी जोड़ा गया है. इससे छात्र अपनी पढ़ाई के कंटेंट पर आगे काम कर सकेंगे और फ्लैशकार्ड जैसे दूसरे पढ़ाई के रिसोर्स भी तैयार कर सकेंगे.
Gemini Live में Deep Research
Google Gemini Live में भी Deep Research सुविधा ला रहा है. इसकी मदद से छात्र Gemini ऐप का इस्तेमाल जारी रखते हुए कई स्टेप्स वाली रिसर्च शुरू कर सकेंगे. रिसर्च शुरू करने के बाद छात्र ऐप से बाहर भी जा सकते हैं या फोन की स्क्रीन लॉक कर सकते हैं. Gemini बैकग्राउंड में रिसर्च जारी रखेगा और रिपोर्ट तैयार होने के बाद यूजर्स को इसकी जानकारी देगा.
Google Search में भी AI से पढ़ाई
Google Search में भी AI आधारित पढ़ाई की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है. Search के AI Mode में Canvas की मदद से Study Guides और इंटरैक्टिव क्विज तैयार किए जा सकेंगे. इसके लिए वेब से मिली जानकारी के साथ यूजर की ओर से अपलोड की गई फाइलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Google ने Gemini के अंदर छात्रों के लिए अलग स्टूडेंट हब भी तैयार किया है. इसे gemini.google.com/students पर देखा जा सकता है. इस हब में पढ़ाई से जुड़े कई फीचर्स एक जगह मिलेंगे. इसमें स्टडी नोटबुक, फ्लैशकार्ड और प्रैक्टिस क्विज शामिल हैं.
Google AI Pro में क्या मिलेगा?
Google AI Pro के साथ Gemini और दूसरे एडवांस AI फीचर्स की ज्यादा इस्तेमाल लिमिटेशन, ज्यादा एडवांस Gemini मॉडल और रीजनिंग कैपिबिलिटी, इमेज, वीडियो और म्यूजिक बनाने की ज्यादा लिमिट, पढ़ाई और रिसर्च के लिए NotebookLM की ज्यादा लिमिटेशन, Google One का 5TB स्टोरेज, Google के प्रोडक्टिविटी और रिसर्च टूल्स में एडवांस AI फीचर्स और रेगुलर AI Pro मेंबरशिप के साथ YouTube Premium Lite जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Google AI Plus में क्या मिलेगा?
Google AI Plus मेंबरशिप में स्टूडेंट्स को कई सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ फ्री Gemini प्लान की तुलना में ज्यादा यूज की लिमिटेशन, Google के AI इमेज, वीडियो और म्यूजिक बनाने वाले फीचर्स, Google One के जरिए 400GB स्टोरेज, NotebookLM की ज्यादा इस्तेमाल लिमिटेशन और AI बेस्ड पढ़ाई और रिसर्च फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- वीडियो से होगी लाखों की कमाई, बिहार सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी, क्रिएटर्स की मौज!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं