विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

WWE में बॉलीवुड का तड़का लगा पहलवानों को उठाकर पटकते हैं भारतीय मूल के ये दोनों रेसलर...

WWE में बॉलीवुड का तड़का लगा पहलवानों को उठाकर पटकते हैं भारतीय मूल के ये दोनों रेसलर...
  • भारतीय मूल के इन दोनों कैनेडियन रेसलरों के नाम हैं हर्व और गर्व सिहरा
  • WWE में उनकी अलग पहचान की खासियत है, उनका बॉलीवुड स्‍टाइल
  • यह जोड़ी आगामी टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जी-तोड़ मेहनत में जुटी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली: वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई) में भारतीय रेसलर यूं तो खूब पसंद किए गए हैं, लेकिन फ़िलहाल भारतीय मूल के दो पहलवान इसमें अपनी अलग पहचान हुए हैं। भारतीय मूल के इन दोनों कैनेडियन रेसलरों के नाम हैं हर्व और गर्व सिहरा। डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई में उनकी अलग पहचान की खासियत है, उनका बॉलीवुड स्‍टाइल। दोनों भाईयों की यह जोड़ी जब रिंग में उतरने के लिए मैदान में आती है तो भांगड़े और पंजाबी ढोल की थाप से डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई में लग जाता है पंजाबी तड़का। इस जोड़ी का कहना है कि वह प्रोफेशनल रेसलिंग में भारत का नाम रोशन करने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

दैनिक भास्‍कर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, इस साल होने वाले डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के कई आयोजनों को लेकर दोनों रेलसर काफी मेहनत कर रहे हैं। दोनों भाईयों की यह जोड़ी आगामी टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जी-तोड़ मेहनत में जुटी है।

...ऐसे हुई रेसलिंग की शुरुआत
अखबार से बातचीत में रेसलर गर्व ने कहा कि हम दोनों ने ताइक्‍वांडो से ही शुरुआत की थी और अगर हम रेसलिंग में न होते तो ताइक्‍वांडो कर रहे होते। हालांकि कनाडा में रहते हुए हमने आइस हॉकी भी खूब खेली। इसके बाद हमने रेसलिंग में कैरियर की शुरुआत करने की सोची। रेसलिंग की शुरुआत में हम कहीं भी अपने दांव लगाने शुरू कर देते थे, चाहे वह सड़क हो या फिर हाइवे। गर्व कहते हैं कि हम लकी हैं कि हमने भाई की तरह कैरियर की शुरुआत की थी और आज भी हम इसी नाते साथ खेल रहे हैं। गर्व का यह भी कहना है कि रेसलिंग के लिए स्‍वर्ग भारत से कई बड़े-बड़े पहलवान निकले हैं। लेकिन अगर देखा जात तो पेशेवर रेसलिंग के लिए वहां अभी काफी काम किया जाना बाकी है। हम भारत से हैं और वहां का नाम रोशन करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

फैन्‍स ही नहीं, साथी रेसलरों को भी पसंद है बॉलीवुड स्‍टाइल
वहीं, अपने बॉलीवुड स्‍टाइल के बारे में हर्व ने कहा कि एक तो हमारी ड्रेस भी फ़िल्मी है और म्‍यूजिक भी। अमेरिका में लोगों को बॉलीवुड स्‍टाइल काफी पसंद है, लिहाज़ा वेलकम म्‍यूजिक में बजने वाला ढोल वहां के लोगों का मन मोह लेता है... अपना दीवाना बना देता है। इसी कारण हमें बहुत प्‍यार मिलता है। हर्व यह भी बताते हैं क‍ि सिर्फ फैन्‍स ही नहीं, बल्कि साथी रेलसर भी हमारे स्‍टाइल को काफी पसंद करते हैं। दोनों रेसलर दारा सिंह और खली भारतीय रेसलिंग के बड़े नाम हैं। उनका कहना है कि चर्चित रेसलर खली ने उन्‍हें बताया कि कैसे रेसलिंग को फ़िल्मों में लाया जा सकता है। हर्व बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार के साथ ब्रदर्स फ़िल्म के लिए भी काम कर चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई, हर्व सिहरा, गर्व सिहरा, पंजाब, World Wrestling Entertainment, WWE, Gurv Sihra, Harv Sihra, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com