विज्ञापन

PSEB Board Result 2026: पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द कर देगा Live, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

PSEB Class 5th, 8th Result 2026: PSEB पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 जल्द होने वाला है जारी. जानें रिजल्ट की तारीख, पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका.

PSEB Board Result 2026: पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द कर देगा Live, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
पंजाब बोर्ड के नियमों के मुताबिक, कक्षा 5वीं और 8वीं में पास होने के लिए हर छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे.

Punjab PSEB Class 5th, 8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड जल्द ही नतीजों की घोषणा करने की तैयारी में है. बीते कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखें तो पंजाब बोर्ड अप्रैल के दूसरे हफ्ते से पहले ही रिजल्ट जारी कर देता है. साल 2025 में रिजल्ट 4 अप्रैल को आया था, जबकि उससे पहले के सालों में यह अप्रैल के आखिर तक आता था. इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे किसी भी वक्त पोर्टल पर लाइव हो सकते हैं.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

कक्षा 8वीं

छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी.

कक्षा 5वीं

ध्यान दें कि कक्षा 5वीं का रिजल्ट ऑनलाइन के बजाय सीधे स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए पेरेंट्स को रिलेटेड स्कूल से कॉन्टैक्ट करना होगा.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

पंजाब बोर्ड के नियमों के मुताबिक, कक्षा 5वीं और 8वीं में पास होने के लिए हर छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे.

मार्कशीट में क्या चेक करें?

जब आपको ऑनलाइन स्कोरकार्ड या स्कूल से मार्कशीट मिले, तो उसमें दी गई इन जानकारियों को ध्यान से देख लीजिए-

  • स्टूडेंट्स का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि (DOB)
  • सब्जेक्टवाइज नंबर और ग्रेड
  • पास या फेल का स्टेटस

अगर मार्कशीट में कोई गलती दिखती है, तो तुरंत स्कूल मैनेजमेंट या बोर्ड से संपर्क करें. याद रखें कि ऑनलाइन मिलने वाला स्कोरकार्ड प्रोविजनल होता है, ओरिजिनल मार्कशीट आपको स्कूल से ही मिलेगी.

यह भी पढ़ें- CBSE रिजल्ट का इंतजार इस बार जल्दी हो सकता है खत्म, इन कारणों से नहीं होगी देरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSEB Result 2026, Punjab Board 8th Result, PSEB 5th Result Date, Pseb.ac.in, Punjab Board Scorecard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com