विश्व के 28वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक एबीएन एमरो वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोटेरडम:
विश्व के 28वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक एबीएन एमरो वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सिलिक ने सोमवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी के क्वालीफायर खिलाड़ी मिस्चा ज्वेरेव को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-4 से पराजित किया। वेबसाइट 'एटीपीवर्ल्डटूर डॉट कॉम' ने सिलिक के हवाले से लिखा है, "मैं यहां पहली बार आया हूं। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा खेला। मैं अपने खेल से बेहद खुश हूं।" एक अन्य मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी माइकल लोड्रा ने रूस के निकोल डेवीडेंकों को 6-3, 7-6 (7-4) से हरा दिया। लोड्रा इस खिताब को वर्ष 2008 में जीत चुके हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टेनिस, मारिन, टूर्नामेंट