विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2011

वर्ल्ड कप में चोटिल मोर्गन की जगह लेंगे बोपारा

विश्व कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में चोटिल बल्लेबाज इयोन मोर्गन की जगह हरफनमौला रवि बोपारा को बुलाया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
London: भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में चोटिल बल्लेबाज इयोन मोर्गन की जगह हरफनमौला रवि बोपारा को बुलाया गया है। मोर्गन के बाएं हाथ की मध्य अंगुली टूटने के कारण उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। इस समय इंग्लैंड के छह खिलाड़ी चोटिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद कोच एंडी फ्लावर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मोर्गन को ऑपरेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा और वह विश्व कप में नहीं खेलेंगे।" वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने फ्लावर के हवाले से लिखा है, "मोर्गन का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।" विश्व कप में इंग्लैंड को भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इंग्लैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ नागपुर में करेगा। वेबसाइट के मुताबिक फ्लावर ने कहा, "बोपारा एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह अभी वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड लॉयन्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं और वह जल्दी ही टीम के साथ जुड़ेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रवि बोपोरा, बल्लेबाज, इयोन, इंग्लैंड टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com