ओरम को भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम के साथ रवाना होने की अनुमति मिल गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ऑकलैंड:
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जैकब ओरम को भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम के साथ रवाना होने की अनुमति मिल गई है। ओरम को पाकिस्तान के साथ शनिवार को खेले गए श्रृंखला के छठें और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एड़ी में चोट लगी थी जिसके बाद वह इस मुकाबले में नहीं खेल सके थे। वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने ओरम के हवाले से लिखा है, "मेरी एड़ी में दर्द होने लगा था लेकिन मुझे पता था की चोट गम्भीर नहीं है। मुझे गेंद फेंकने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने मेरी चोट की जांच करने के बाद मुझे विश्व कप टीम के साथ रवाना होने के लिए अनुमति दे दी है।" विश्व कप में न्यूजीलैंड को आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। न्यूजीलैंड की टीम 12 फरवरी को आयरलैंड के साथ पहला अभ्यास मैच खेलेगी।