विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

अफरीदी को सेमीफाइनल में पहुंचने का भरोसा

अफरीदी का कहना है कि उनकी टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में जरूर कामयाब होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Islamabad: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में मिली जीत के बाद उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में जरूर कामयाब होगी। समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने अफरीदी के हवाले से लिखा है, "मुझे विश्वास है कि हम सेमीफाइनल खेल सकते हैं। हमें उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ विश्व कप में खेलना होगा जो हमने न्यूजीलैंड में दिखाया था।" न्यूजीलैंड दौरे पर पहला एकदिवसीय मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए छह मैचों की श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में 17 वर्ष बाद एकदिवसीय श्रृंखला पर कब्जा जमाया था। पत्र के मुताबिक अफरीदी ने कहा, " हमें जीत के लिए एक टीम की तरह खेलना होगा और उसी सोच को बनाए रखना होगा। हमें सर्वश्रेष्ठ टीमों के साथ खेलना है जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पसंदीदा टीमें हैं और ये टीमें इस समय अच्छा खेल रही हैं।" 30 वर्षीय अनुभवी हरफनमौला अफरीदी ने अब तक 312 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। अफरीदी ने संकेत दिया कि जो टीम न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए बनाई गई थी उसमें छेड़छाड़ नहीं होगी। अफरीदी ने कहा, "यह समय प्रयोग करने का नहीं है। जिन खिलाड़ियों को पर्याप्त मौका नहीं मिला है उन्हें अभ्यास मैचों में मौका दिया जाएगा।" पाकिस्तान विश्व कप से पहले 15 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहला अभ्यास मैच खेलेगा। विश्व कप में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, कनाडा और केन्या के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफरीदी, विश्व कप, सेमीफाइनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com