विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2016

रियो ओलिंपिक : श्रीजेश होंगे पुरुष टीम के कप्तान, ऋतु रानी महिला हॉकी टीम से बाहर

रियो ओलिंपिक : श्रीजेश होंगे पुरुष टीम के कप्तान, ऋतु रानी महिला हॉकी टीम से बाहर
गोलकीपर श्रीजेश पुरुष टीम के कप्तान बने, महिला टीम की कप्तान रही रितु टीम से बाहर हुईं
  • चोट की वजह से बिरेंद्र लाकड़ा को नहीं किया गया शामिल
  • सुशाला चानू होंगी महिला हॉकी टीम की नई कप्तान
  • रितु रानी ने महिला टीम को 36 साल बाद कराया था क्वालिफाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने रियो ओलिंपिक के लिए मंगलवार को पुरुष और महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। महिला टीम की कप्तान रही ऋतु रानी को टीम में जगह नहीं दी गई है और उनकी जगह सुशीला चानू को कप्तान और दीपिका को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि पुरुष टीम में सरदार सिंह की जगह पीआर श्रीजेश को कप्तान और एसवी सुनील को उपकप्तान बनाया गया है।

वैसे ख़बरों के मुताबिक ऋतु रानी को हाल ही में कैंप से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, जबकि पुरुष टीम में चोटिल होने की वजह से बिरेन्द लाकड़ा को शामिल नहीं किया गया है। उनकी कमी रियो में टीम को ज़रूर खल सकती है।

-------------------------------------------------------------------------------------------------
पढ़ें, जिस खिलाड़ी ने ओलिंपिक प्रवेश की राह बनाई, वही बना रियो के लिए टीम का कप्‍तान
-------------------------------------------------------------------------------------------------

ऋतु रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 के बाद 36 साल में पहली बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। वह एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय महिला हॉकी की अगुवा रही और मिडफील्ड की अहम खिलाड़ी रहीं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें खराब व्यवहार के कारण ओलिंपिक टीम नहीं चुने जाने की संभावना है, जो कि सच साबित हुई।
 
भारतीय हॉकी टीम को क्वालिफाई कराने में ऋतु रानी की अहम भूमिका रही थी (फाइल फोटो)

महिला टीम इस प्रकार है-
मिडफ़ील्डर: नवजोत कौर, मोनिका, रेणुका यादव, लीलिमा मिंज़
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, नमिता टोप्पो, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू (कप्तान)
फ़ॉरवर्ड: अनुराधा देवी, रानी, निक्की प्रधान
गोलकीपर: सविता, पूनम रानी, वंदना कटारिया, प्रीति दुबे

पुरुष टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल-
फ़ॉरवर्ड: आकाशदीप, एसवी सुनील, रमनदीप
मिडफ़ील्डर: दानिश मुज़्तबा, एसके उथप्पा, सरदार सिंह, मनप्रीत सिंह, रुपिन्दर पाल सिंह, चिंग्लेनसाना सिंह, निकिन थिमैया
डिफेंडर: वीआर रघुनाथ, कोथाजित सिंह, हरमनप्रीत सिंह, प्रदीप मोर
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश (कप्तान), विकास दाहिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय महिला हॉकी टीम, महिला हॉकी टीम, रितु रानी, ऋतु रानी, रियो ओलिंपिक, रियो गेम्स, हॉकी, Indian Women Hockey Team, Women Hockey Team, Ritu Rani, Rio Olympics, Rio Games, Hockey, Rio2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com