भारतीय टीम का पहला मुकाबला सिंगापुर के खिलाफ होगा.
- इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अक्टूबर से काकामिघारा में होगी
- भारतीय टीम का पहला मुकाबला सिंगापुर के खिलाफ होगा
- पूल-ए में चीन, मलेशिया और सिंगापुर के साथ है भारत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
महिला एशिया हॉकी कप टूर्नामेंट के 9वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को जापान के लिए रवाना हो गई. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अक्टूबर से काकामिघारा में होगी. भारतीय टीम का पहला मुकाबला सिंगापुर के खिलाफ होगा.
यह भी पढ़ें : हॉकी: भारतीय महिला टीम ने बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम पर जीत दर्ज की
भारतीय महिला हॉकी टीम को टूर्नामेंट के लिए पूल-ए में चीन, मलेशिया और सिंगापुर के साथ शामिल किया गया है. भारत के लिए यह टूर्नामेंट अगले साल महिला हॉकी विश्व कप में प्रवेश के लिए बेहद अहम है. भारत इस टूर्नामेंट में विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त टीम के तौर पर हिस्सा लेगी.
यह भी पढ़ें : मलेशिया को 2-1 से हराकर भारत तीसरी बार बना एशिया कप चैंपियन
चार सप्ताह से तैयारी कर रही थी टीम
महिला टीम बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में इस टूर्नामेंट के लिए पिछले चार सप्ताह से तैयारी कर रही थी. टीम के नए कोच हरेंद्र सिंह को भरोसा है कि चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसी उच्च स्तरीय टीमों के खिलाफ उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.
VIDEO: भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप खिताब
टूर्नामेंट में करेंगे अच्छा प्रदर्शन
कोच ने कहा, हम पिछले चार सप्ताह से महिला एशिया कप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण ले रहे थे. यूरोप दौरे पर इस 18 सदस्यीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और मजबूत टीमों के खिलाफ अपने मैच खेले हैं. हम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे, ताकि अगले साल होने वाले विश्व कप में प्रवेश कर सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं