विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2012

हॉकी : भारतीय महिलाओं ने कांस्य पदक जीता

भारत ने एकमात्र गोल के दम पर अमेरिका को हराकर चार देशों की महिला हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे चरण में कांस्य पदक जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत ने एकमात्र गोल के दम पर अमेरिका को हराकर चार देशों की महिला हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे चरण में कांस्य पदक जीता।

मिडफील्डर दीपिका ने 40वें मिनट में गोल किया। इससे पहले दोनों टीमें पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी थी।

भारतीयों ने डिफेंस में बखूबी प्रदर्शन करके अमेरिका को कोई गोल नहीं करने दिया। अमेरिका लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

भारत की गोलकीपर योगिता बाली ने काफी प्रभावी प्रदर्शन किया जिसे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी, Hockey, कांस्य पदक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com