विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

विंबलडन में भारतीय चुनौती खत्‍म, मिश्रित युगल वर्ग में रोहन बोपन्‍ना की जोड़ी क्‍वार्टर फाइनल में हारी..

रोहन बोपन्‍ना की इस हार के साथ ही विंबलडन चैंपियनशिप से सभी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

विंबलडन में भारतीय चुनौती खत्‍म, मिश्रित युगल वर्ग में रोहन बोपन्‍ना की जोड़ी क्‍वार्टर फाइनल में हारी..
रोहन बोपन्‍ना की मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में हार के साथ ही विंबलडन से भारतीय चुनौती समाप्‍त हो गई है (AFP फोटो)
  • बोपन्‍ना-डाब्रोवस्‍की को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिली हार
  • कोंटिनेन-वाटसन की जोड़ी ने 7-6, 4-6, 5-7 से हराया
  • पुरुष युगल वर्ग में पहले ही बाहर हो चुके हैं रोहन बोपन्‍ना
लंदन: प्रतिष्ठित विंबलडन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में भारत के रोहन बोपन्‍ना और कनाडा की गैब्रियला डाब्रोवस्की की जोड़ी की चुनौती समाप्‍त हो गई है. बोपन्ना और गैब्रियला डाब्रोवस्की की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हेनरी कोंटिनेन और हीथर वाटसन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. बोपन्‍ना की इस हार के साथ ही विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप से सभी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हो गए हैं.बोपन्ना और डाब्रोवस्की की फ्रेंच ओपन चैंपियन दसवीं वरीय जोड़ी सेंटर कोर्ट में दो घंटे तक चले मैच में फिनलैंड के कोंटिनेन और ब्रिटेन की वाटसन की गैर वरीय जोड़ी से 7-6(4), 4-6, 5-7 से हार गई. बोपन्ना की हार के साथ ही विंबलडन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई. बोपन्ना पुरुष युगल वर्ग से पहले ही बाहर हो चुके थे जबकि सानिया मिर्जा भी महिला युगल और मिश्रित युगल में आगे बढ़ने में नाकाम रहीं.

जूनियर विंबलडन में भी महक जैन, जील देसाई, मिहिका यादव और सिद्धांत बंठिया के लड़कियों और लड़कों की प्रतियोगिताओं में बाहर होने से भारतीय चुनौती समाप्त हो गईं. बोपन्ना और उदाब्रोवस्की ने प्रतियोगिता के तीसरे दौर के मैच में क्रोएशिया के निकोला मेक्टिक और एना कोंझु को 63 मिनट में 7-6, 6-2 से मात दी थी. (भाषा से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wimbledon, Rohan Bopanna, Gabriela Dabrowski, Crashed Out, Mixed Doubles, Quarter Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com