विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2014

विश्वनाथन आनंद ने जीता कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब

विश्वनाथन आनंद ने जीता कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब
खांती मानसिस्क (रूस):

पांच बार के विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने सभी आलोचकों को गलत साबित करते हुए आज यहां 13वें दौर में रूस के सर्जेई कार्जाकिन को ड्रॉ पर रोककर कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

आनंद को कल के आराम के दिन का पूरा लाभ मिला और आज वह पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने कर्जाकिन के साथ साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक मुकाबला खेला।

इस ड्रा से आनंद के आठ अंक हो गए हैं और उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर का फायदा मिला, जब शीर्ष वरीय आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को रूस के दिमित्री आंद्रेकिन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अन्य बाजियों में व्लादिमीर क्रैमनिक ने बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव के खिलाफ हार का बदला चुकता करते हुए जीत दर्ज की जबकि अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव ने रूस के पीटर स्विडलर के साथ ड्रॉ खेला।

आनंद के आठ अंक हैं। कर्जाकिन, क्रैमनिक, मामेदयारोव, आंद्रेकिन और आरोनियन 6.5 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पीटर स्विडलर छह अंक के साथ सातवें जबकि टोपालोव 5.5 अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वनाथन आनंद, शतरंज, कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट, सर्जेई कार्जाकिन, Viswanathan Anand, Candidates Chess Tournament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com