आनंद को रिटर्न गेम में काले मोहरों से जीत दर्ज करनी पड़ेगी (फाइल फोटो)
- कोवालयोव के खिलाफ लय हासिल करने में जूझते रहे
- दो गेम के मिनी मैच में एक अंक से पिछड़ रहे हैं आनंद
- अब रिटर्न गेम में काले मोहरों से जीत हासिल करनी होगी
टिबिलिसि ( जार्जिया ):
पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद कनाडा के ग्रैंडमास्टर एंतोन कोवायलोव से हारकर विश्वकप शतरंज से बाहर होने की कगार पर हैं. पहले दौर की दूसरी बाजी में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा जिसे वह ड्रॉ कराने में कामयाब रहे. कोवालयोव के खिलाफ वह लय हासिल करने के लिये जूझते रहे जिसने शानदार खेल दिखाया. दो गेम के मिनी मैच में एक अंक से पिछड़ने के बाद आनंद को रिटर्न गेम में काले मोहरों से जीत दर्ज करनी पड़ेगी.वह अगर जीतते हैं तो अल्प अवधि का टाइब्रेक मुकाबला खेला जायेगा जिससे विजेता का निर्धारण होगा.
यह भी पढ़ें : आनंद ने संन्यास के बारे में पूछे गए सवाल पर दिया यह जवाब
इस बीच ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने वियतनाम के ली कुआंग लेइम को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश की दावेदारी पुख्ता कर ली.अब उन्हें अगले गेम में सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है. ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन ने पहले दौर में उक्रेन के रूस्लान पोनोमारियोव को हराने के बाद उंची रैंकिंग वाले पी हरिकृष्णा को ड्रॉ पर रोका.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर यह बोले गावस्कर
बी अधिबान ने उंची रैंकिंग वाले रूस के इयान नेपोम्नियाश्ची से ड्रॉ खेला. दूसरे मुकाबलों में विश्व चैम्पियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने रूस के अलेक्से द्रीव को हराया जबकि ब्लादीमिर क्रामिनक ने रूस के ही एंतोन देमशेंको को मात दी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Viswanathan Anand, Chess World Cup