विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2013

आनंद ने कर्जाकिन से ड्रॉ खेला, गेलफेंड ने ताल मेमोरियल खिताब जीता

आनंद ने कर्जाकिन से ड्रॉ खेला, गेलफेंड ने ताल मेमोरियल खिताब जीता
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने ताल मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के नौवें और आखिरी दौर में रूस के सर्जेइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मॉस्को: विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने ताल मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के नौवें और आखिरी दौर में रूस के सर्जेइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला।

इस्राइल के बोरिस गेलफेंड ने रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट जीता। गेलफेंड के कुल छह अंक रहे और वह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन से आधा अंक आगे रहे।

कार्लसन ने अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव से ड्रॉ खेला। मामेदियारोव और रूस के दमित्री आंद्रेइकिन और इटली के फेबियानो कारूआना तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के हिकारू नकामूरा उनसे आधा अंक पीछे रहे, जिन्हें रूस के अलेक्जेंदर मोरोजेविच ने हराया।

कर्जाकिन सातवें स्थान पर रहे जबकि आनंद और मोरोजेविच संयुक्त आठवें स्थान पर रहे। क्रामनिक सिर्फ तीन अंक लेकर आखिरी स्थान पर रहे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वनाथन आनंद, ताल मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट, Viswanathan Anand, Vladimir Kramnik, Tal Memorial Chess
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com