बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किलोग्राम) ने लंदन ओलिंपिक में हिस्सा लेने का अधिकार हासिल कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किलोग्राम) ने लंदन ओलिंपिक में हिस्सा लेने का अधिकार हासिल कर लिया है। लंदन ओलिंपिक के लिए अबतक पांच मुक्केबाज क्वालीफाई कर चुके हैं।
विजेंदर ने कजाकिस्तान के शहर अस्ताना में जारी एशियाई ओलिंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लंदन ओलिंपिक का टिकट कटाया।
लंदन-2012 के लिए 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्थान करने के लिए विजेंदर ने रविवार को क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के मुक्केबाज चुलुंतुमूर तुमूरख्याग को 27-17 से पराजित किया।
इसके साथ विजेंदर ने अपने लिए कम से कम कांस्य पदक भी पक्का किया। सेमीफाइनल में विजेंदर का सामना तुर्कमेनिस्तान के नुरसाहात पेजियेव से होगा। यह मुकाबला बुधवार को होगा। नुरसाहात ने बीते साल इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया था।
विजेंदर के अलावा विकास कृष्ण (69 किलोग्राम), मनोज कुमार (64 किलोग्राम), जय भगवान (60 किलोग्राम) और देवेंद्रो सिंह (49 किलोग्राम) लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने का अधिकार प्राप्त कर चुके हैं।
इन सबने बीते साल अक्टूबर में अजरबेजान के शहर बाकू में आयोजित ओलिंपिक क्वालीफाईंग के जरिए लंदन का टिकट कटाया था।
भारत के मुक्केबाज शिवा थापा के 56 किलोग्राम वर्ग में भी लंदन का टिकट कटाने की उम्मीद है। थापा क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं, जहां उनका सामना सोमवार को 2010 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले थाईलैंड के वूरापोज पेचकून से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं